सागर- डाक नीलामी न होने से गुस्साए किसानों ने किया चक्काजाम, सहमति पर माने किसान | SAGAR TV NEWS |

 

सागर जिले के बीना में किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। डाक नीलामी न होने से गुस्साए किसानों ने नगर के मुख्य सर्वोदय चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। जब मंडी प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची और किसानों को समझाइश दी गयी। तब किसान माने और जाम को ख़त्म किया। दरअसल बीना कृषि उपज मंडी में हम्मालों और व्यापारियों के बीच नई दरों को लेकर चल रहे विवाद का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। बीती रात जब कई किसानों की डाक नीलामी पूरी नहीं हुई तो शनिवार को जब डाक नीलामी होते हुए नहीं दिखी तो गुस्साए किसानों ने शहर के मुख्य सर्वोदय चौराहा पर चक्काजाम लगा दिया।

 


बताया जा रहा है की स्थानीय कृषि उपज मंडी में शुक्रवार तक हम्मालों की नई दरे न बढ़ाने पर शनिवार से हम्मालों ने व्यापारियों के यहां कार्य न करने का निर्णय लिया गया था। हम्मालों की चेतवानी के बाद व्यापारियों ने शुक्रवार की दोपहर 2 बजे से डाक नीलामी बंद कर दी थी। मंडी के अधिकारियों की काफी समझाइश के बाद हम्माल मान गए थे और शुक्रवार की शाम 5 बजे से डाक नीलामी पुनः शुरू हुई। लेकिन पूरी डाक नहीं हो सकी।

 

बाकी रह गई डाक शनिवार को होना थी लेकिन हम्मालों ने काम करने से मना कर दिया। फिर गुस्साए किसानों ने सर्वोदय चौराहा पहुंचकर चक्काजाम कर दिया। एसडीएम ने तत्काल मंडी कार्यालय में पहुंचकर व्यापारियों, हम्मालों, किसानों ओर मंडी प्रशासन के बीच चर्चा हुई। जिसमें बाकि बाची ट्रैक्टर ट्रॉलियों की नीलामी की चर्चा पर सहमति बनने पर चक्काजाम समाप्त हुआ।

 

 


By - sagar tv news
12-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.