चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में फिसला युवक, ऐसा फंसा की फिर नहीं बच सका !

 

कई बार लोग एक छोटी सी गलती की वजह से अपनी जान गँवा बैठते हैं। इसी तरह का एक नज़ारा भी कैमरे में कैद हुआ है। जिसमें एक युवक चलती हुई ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करता है लेकिन संतुलन बिगड़ने से वो ट्रेन में चपेट में आ जाता है। जिससे उसकी जान चली गयी। हैरान कर देने वाली घटना एमपी के रतलाम जिले से सामने आई है। जहां स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक 40 साल के शख्स की जान चली गयी। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। जिसका फुटेज भी सामने आया है। जो हैरान कर देने वाला है।

जानकारी के मुताबिक 12904 गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान यात्री का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे वह सीधे प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच बने गैप में फंसकर पटरी पर गिर गया और बचने का मौका ही नहीं मिल पाया। सूचना मिलने के बाद रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को जांच में लिया। साथ ही डेडबॉडी को अस्पताल भिजवाया गया था।

मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी दाऊद अयाज बेग के रूप में की गयी। वहीं तलाशी लेने के दौरान उसके बैग से करीब 4 लाख रुपए नकद भी बरामद हुए हैं। फिलहाल रेलवे पुलिस ने मामले को जाँच में लिया है।------

इस दुखद घटना से यह सीख मिलती है जल्दबाजी अक्सर खराब होती है। इसलिए जरुरी है ऐसे समय पर बेहद सावधानी बरतनी चाहिए। खासकर ऐसे मौकों पर विशेष तौर से ध्यान रखना चाहिए।


By - sagar tv news
12-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.