सागर- माँ का मोबाइल था बंद, जब ताला तोड़ा तो दंग रह गया बेटा, बेड के अंदर मिली माँ ! SAGAR TV NEWS

 

सागर जिले के खुरई में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में जान चली गयी। हैरानी की बात ये है की उसकी बॉडी डबल बेड के पलंग के अंदर पड़ी हुई थी। जबकि घर के बाहर ताला लटका हुआ था। शुरूआती जाँच में ये बात सामने आई है की बॉडी करीब 4 से 5 दिन पुरानी बताई जा रही है। मृतिका नर्तकी थी।
यह पूरी घटना खुरई देहात थाना क्षेत्र से महज 500 मीटर की दूरी पर सहोद्रा राय वार्ड से बीती रात सामने आई। जिसके बाद सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने फिलहाल घर को सील कर दिया है। साथ ही मामले की गहन जांच के लिए रविवार को एफएसएल टीम को बुलाया गया। पुलिस ने मर्डर का मामला दर्ज कर लिया है।

 

 

बताया गया की महिला के बेटे देव और उसकी बेटी मुस्कान ने शनिवार को देहात थाने में आकर रिपोर्ट लिखाई थी कि उसकी मां ममता अहिरवार जो कि 5 अप्रैल से लापता है। बेटे और बेटी ने बताया कि वे अपनी बड़ी बहिन के घर गंजबासौदा में कई दिनों से गए थे। उसी समय अपनी मां से 5 अप्रैल की रात को बात हुई थी कि वह नर्तकी थी जो कार्यक्रम करने बीना रिफायनरी के गेट नंबर 3 के पास गई है। इसके बाद से उसकी मां का मोबाईल बंद था।

 

जब घर आकर देखा तो ताला डला था। गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। पुलिस की सलाह पर परिजनों ने घर का ताला तोड़ा और जैसे ही वह अंदर पहुंचे। तो घर के भीतर से तेज बदबू आने लगी। लेकिन जब परिजन कमरे में रखे डबल बेड के पास पहुंचे और उसे खोला। तो अंदर ममता की डेड बॉडी पड़ी हुई थी। यह नज़ारा देख मौके पर मौजूद लोग दहशत में आ गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। फिलहाल पुलिस बारीकी से जांच पड़ताल में जुट गयी है।

 

 


By - sagar tv news
12-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.