मौत का कारोबार ! शहर के बीच अवैध गैस सिलेंडर बिक्री, प्रशासन बेखबर या मौन ?

 

एमपी के सागर संभाग के दमोह जिले के पथरिया से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है, जहां प्रशासन की नाक के नीचे ‘मौत का कारोबार’ धड़ल्ले से चल रहा है। शहर के बीचों-बीच अवैध रूप से गैस सिलेंडरों की बिक्री की जा रही है, वो भी खुलेआम और नियमों को ताक पर रखकर। जानकारी के मुताबिक, नगर के हृदय स्थल पर रिहायशी इलाके में बड़े पैमाने पर गैस सिलेंडरों का भंडारण और विक्रय किया जा रहा है। हैरानी की बात ये है कि जहां शहर में गैस वितरण की जिम्मेदारी महाकाल गैस एजेंसी की है, वहीं ग्रामीण क्षेत्र की ‘बड़े बाबा गैस एजेंसी’ ने शहर के बीच अपनी पकड़ बना ली है और खुलेआम सिलेंडर बेच रही है।

 

 

 

सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर प्रशासन और खाद्य विभाग इस पूरे मामले से अनजान है या फिर जानबूझकर आंखें मूंदे हुए है? सूत्रों की मानें तो अधिकारियों को इस अवैध कारोबार की पूरी जानकारी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। वहीं, उपभोक्ताओं ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं कि सिलेंडर तय सरकारी दर से अधिक कीमत पर बेचे जा रहे हैं। यानी ना सिर्फ सुरक्षा नियमों की अनदेखी हो रही है, बल्कि आम लोगों से अवैध वसूली भी की जा रही है।

 

 

 

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस भीड़भाड़ वाले इलाके में एक छोटी सी चिंगारी भी बड़ा हादसा बन सकती है, वहां इस तरह सिलेंडरों का अवैध भंडारण किसी बड़ी अनहोनी को न्योता दे रहा है। बावजूद इसके प्रशासन की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है। नगरवासियों में इस पूरे मामले को लेकर भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो किसी भी बड़े हादसे की जिम्मेदारी सीधे तौर पर प्रशासन और खाद्य विभाग की होगी। अब देखना ये होगा कि खबर सामने आने के बाद जिम्मेदार अधिकारी जागते हैं या फिर किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जाएगा।


By - sagar tv news
12-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.