खाना खाने के बाद लोगों में फ़ूड पॉइजनिंग की शिकायत,2 दर्जन आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती
खाना खाने के बाद अचानक लोगों की तबियत बिगड़ने लगी। जिसके बाद आनन-फानन में लोगों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करना पड़ा। अस्पताल में मरीजों को भर्ती करने के लिए अलग से अतिरिक्त कक्ष बनाया गया है। बताया जा रहा है की लोगों को फ़ूड पॉइजनिंग की वजह से उलटी दस्त की शिकायत हुई। जिसके बाद करीब दो दर्जन लोगों को अस्पताल लाया गया। मामला दमोह जिले के तेंदूखेड़ा क्षेत्र से सामने आया है। जानकारी के मुताबिक मोहरा गांव से बाटी भरता और खीर पूरी खाने के दौरान लोग फूड प्वाइजिंग के कारण उल्टी दस्त का शिकार हो गए। मामला सामने आते ही हड़कंप मच गया। जिसके बाद लोगों को तेंदूखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जिसको लेकर सीवीएमओ अशोक बरौनिया द्वारा मरीजों की स्थिति अब कंट्रोल में रहने की बात की गई है। स्टाफ द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। तबियत बिगड़ने से प्रभावित हुए लोगों की संख्या 20 से 25 बताई गई है। जिनमें से कुछ जिला अस्पताल भी पहुंचे हैं। 10 से 12 मरीज तेंदूखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र में इलाज करा रहे हैं। तेंदूखेड़ा सामुदायिक अस्पताल में पदस्थ सीबीएमओ ने जानकारी देते हुए बताया कि मरीज को भर्ती करने के लिए अतिरिक्त कक्ष अलग से बनाया गया है जिनकी स्थिति अब कंट्रोल में है और सभी का इलाज जारी है।