सागर- बीना से गुजरने वाली ये 6 ट्रेनें 20 दोनों तक रहेंगी रद्द, यह है ख़ास वजह !
सागर के बीना से गुजरने वाली करीब 6 ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों का असुविधा का सामना करना पड़ेगा। रेलवे लाइन पर काम होने के चलते ये ट्रेनें प्रभावित रहेगी। दरअसल रेलवे के नागपुर मंडल अंतर्गत गोंदिया स्टेशन पर लाइन नंबर-05 (प्लेटफॉर्म-3) पर स्थित वॉशेबल एप्रन को डिस्मेंटलिंग कर उसे बैलेस्टेड ट्रैक में परिवर्तित करने के लिए कार्य किया जाएगा। जिसके लिए गोंदिया स्टेशन पर लाइन नंबर-05 (UP मेन लाइन) पर 20 दिनों तक यातायात आवागमन बंद रहेगा। जिस कारण बीना रेलवे जंक्शन से होकर संचालित तीन जोड़ी ट्रेनों का परिचालन ब्लॉक कार्य की अवधि तक प्रभावित रहेगी।
जानकारी के मुताबिक ट्रेन नंबर 18237 (कोरबा-अमृतसर) एक्सप्रेस 25 अप्रैल तक रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 18238 (अमृतसर-बिलासपुर) एक्सप्रेस, 27 अप्रैल तक रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 12410 (हज़रत निजामुद्दीन-रायगढ़) एक्सप्रेस, हज़रत निजामुद्दीन से 11, 13, 14, 15, 16, 18, 20, 21 और 22 अप्रैल 2026 को रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 12409 (रायगढ़-हज़रत निजामुद्दीन) एक्सप्रेस, रायगढ़ से 10, 11, 13, 15, 16, 17, 18, 20, 22, 23 और 24 अप्रैल 2026 को रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 12807 (विशाखापत्तनम - हज़रत निजामुद्दीन) एक्सप्रेस, विशाखापत्तनम से 11, 12, 14, 15, 16, 18, 19, 21, 22 और 23 अप्रैल 2026 को रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 12808 (हज़रत निजामुद्दीन-विशाखापत्तनम) एक्सप्रेस, हज़रत निजामुद्दीन से 10, 11, 13, 14, 16, 17, 18, 20, 21, 23, 24 और 25 अप्रैल 2026 को रद्द रहेगी। जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा।---