सागर- निगम की सख्त कार्यवाई, संस्थान वाले खुद हटाने लगे बैनर-पोस्टर, इंस्टीट्यूट ने मांगी माफी
सागर शहर में अब सार्वजनिक स्थाओं या फिर यहां-वहां पोस्टर पम्प्लेट लगाने वालों खैर नहीं हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ अब नगर निगम कार्यवाई करने के मूड में नज़र आ रहा है। वहीं शहर की स्वच्छता को प्रभावित करने वाले संस्थानों के विरुद्ध सख्ती का असर भी देखने को मिल रहा है। जहां संस्थान के लोग खुद ही अब पोस्टर और पम्प्लेट हटाने के लिए आगे आये हैं। इसके अलावा अराईज मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट ने भी ऐसा ही करते हुए माफी भी मांगी है। बाकायदा एक पत्र भी जारी किया गया है।
दरअसल शहर में जगह-जगह संस्थान और कोचिंग सेंटर प्रचार प्रसार के लिए बिना अनुमति के पोस्टर-पंपलेट लगाते थे ,जिन्हे अब वह खुद ही आगे आकर उन्हें हटाने की पहल कर रहे हैं। इसी को लेकर शहर के एक प्रमुख संस्थान, अराईज मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट ने भी जिम्मेदारी का परिचय देते हुए पूरे शहर में लगाए गए अपने पोस्टर और पंपलेट हटाने का काम शुरू कर दिया है। संस्थान के मैनेजर रोहित दीक्षित ने लिखित माफीनामा पेश कर भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों से दूर रहने का आश्वासन भी दिया। निगमायुक्त ने शहर के सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों और अन्य संगठनों से अपील की है कि वे स्वच्छ सर्वेक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाएं और किसी भी सार्वजनिक स्थल पर पोस्टर या पंपलेट न चिपकाएं।
बता दें की स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को ध्यान में रखते हुए नगर निगम द्वारा शहर की स्वच्छता और सौंदर्यीकरण के लिए लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। निगम आयुक्त राजकुमार खत्री के निर्देशानुसार सार्वजनिक स्थानों, दीवारों और विद्युत पोल पर अवैध रूप से पोस्टर और पंपलेट चिपकाकर शहर की सुंदरता को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थानों के विरुद्ध संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत नोटिस जारी कर कार्रवाई की जा रही है।