धमकियों से गरमाया माहौल, हिंदू संगठनों के समर्थन में उतरे सांसद आलोक शर्मा

 

एमपी के भोपाल में हनुमान जयंती के बाद हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारियों को मिल रही धमकियों को लेकर अब सियासत तेज हो गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए भोपाल सांसद आलोक शर्मा खुद पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों से मुलाकात कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। सांसद आलोक शर्मा ने श्री हिंदू उत्सव समिति के चंद्रशेखर तिवारी और जय मां भवानी हिंदू संगठन के भानु हिंदू के साथ पुलिस कमिश्नर संजय कुमार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए मिल रही धमकियों की जानकारी दी और आरोपियों पर साइबर एक्ट के तहत कार्रवाई के साथ सुरक्षा मुहैया कराने की मांग उठाई।

 

 

 

 

मीडिया से बातचीत में आलोक शर्मा ने सख्त लहजे में कहा कि कुछ असामाजिक तत्व भोपाल का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा—“मैं डेढ़ महीने चुनाव प्रचार में बाहर था, अब वापस आ गया हूं… देखता हूं कौन भोपाल का माहौल खराब करता है।” सांसद ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि किसी भी बदमाश को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून का राज है और जो भी माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

 

 

 

 

 

वहीं, पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने भी मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि पुलिस ने शिकायत को संज्ञान में ले लिया है। मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर दिया गया है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस बीच सांसद आलोक शर्मा ने अन्य राज्यों के चुनावी माहौल का भी जिक्र करते हुए बीजेपी के पक्ष में माहौल होने का दावा किया और कांग्रेस पर भी निशाना साधा। फिलहाल, धमकियों के इस मामले ने भोपाल के माहौल को गरमा दिया है। अब देखना होगा कि पुलिस कब तक आरोपियों तक पहुंचकर इस पूरे मामले का खुलासा करती है।


By - sagar tv news
11-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.