फ़िल्मी स्टाइल में बाइक से आये युवकों ने एक युवक को बुरी तरह पीटा || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

छतरपुर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र में बाइक से आये कुछ युवकों ने मिलकर एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। किसी को कुछ समझ में आता इससे पहले ये सभी वहाँ से भाग निकले। घटना स्टेडियम के पास मंशा देवी मंदिर के सामने की है। मौके पर पहुंचे एक युवक ने बीच बचाव कर उसे बचाया। जानकारी के मुताबिक राहुल साहू और उसका एक दोस्त स्टेडियम की पीछे वाली गली से निकल रहे थे। तभी संजय उर्फ संजू, अज्जू साहू, रोहित साहू और विक्की नाम के युवक मोटर साईकिलों से उतरे जहां लाठी डंडो से राहुल साहू के साथ मारपीट करने लगे। बताया गया की इनका पहले भी विवाद हुआ था। तब राहुल ने अपने मित्रों के साथ मिलकर इन युवकों के साथ मारपीट की थी। वहां से गुजरने वाले बीच बचाव करने की वजह मोबाइल में वीडियो बनाने लगे। तभी वीरेन्द्र कॉलोनी में रहने वाले एक युवक ने पिटने वाले युवक को बचाया। वहीँ सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संजय बेदिया तत्काल मौके पर पहुंचे। हालांकि तब तक मारपीट करने वाले युवक वहां से भाग गये थे। पुलिस का कहना है। की घायल का इलाज कराया गया है। वहीँ मारपीट करने वाले चार युवकों के खिलाफ अलग अलग धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।


By - Lokesh Chourasiya ( Chhatarpur MP )
24-Jan-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.