महुआ बीनने गई महिला का बाघ से हुआ सामना, नहीं बच सकी महिला,पूरे इलाके में दह-शत !

 

महुआ बीनने जंगल में गयी महिला को बाघ ने अपना शिकार बना लिया। इस हमले में महिला की बुरी तरह से जान चली गयी। जिसके बाद से पूरे इलाके में दहशत फ़ैल गयी साथ ही ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सर्चिंग करते हुए जांच पड़ताल शुरू की गयी है। बाघ द्वारा हमला किये जाने की ये घटना एमपी के उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के जंगल में महुआ बीनने गई एक महिला पर बाघ ने हमला कर दिया। जिसमें महिला की मौके पर ही जान चली गई। जिससे पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है की झलवार गांव निवासी 50 साल की कुसुम बाई सुबह जंगल में महुआ बीनने गई थीं। इसी दौरान पनपथा कोर क्षेत्र के कक्ष क्रमांक आरएफ 460 में अचानक एक बाघ ने उन पर हमला कर दिया। महिला को ज़रा भी बचने का मौका नहीं मिला। घटना की सूचना मिलने के बाद बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की टीम और इंदवार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही जांच शुरू की गयी। शुरूआती जांच में महिला के शरीर पर बाघ के हमले के साफ़ निशान मिले हैं। जिससे वन्य जीव हमले की पुष्टि हुई है। वहीं इस घटना के बाद वन विभाग ने इलाके में सर्चिंग अभियान तेज कर दिया है। साथ ही बाघ की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। इसके अलावा ग्रामीणों को जंगल में अकेले न जाने और सतर्क रहने की सलाह दी गई है।-


By - sagar tv news
10-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.