बोरबेल में फंसा ढाई साल का मासूम,दो कोशिशें हुई नाकाम,युद्ध स्तर पर बचाव कार्य है जारी

 

एक ढाई साल का मासूम बच्चा अचानक से एक बोरवेल में गिर गया। जिसको बचाने के लिए प्रशासन की टीम ने सारी ताकत झोंक दी है। करीब 20 घंटे से उसे बचाने के लिए रेस्क्यू किया जा रहा है। फिलहाल सफलता नहीं मिल पाई है। दो कोशिशें नाकाम हो चुकी हैं। वहीं अब मशीनों से बराबर एक गड्ढा खोदा जा रहा है। घटना के बाद से माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है। वह अपने बच्चे को सकुशल देखना चाहते हैं। यह पूरा मामला एमपी के उज्जैन जिले का है। दरअसल करीब 75 किलोमीटर दूर बड़नगर के झालरिया गांव में बीती रात करीब 8 बजे ढाई साल का बच्चा भागीरथ देवासी एक बोरवेल में गिर गया।

 

जिसके बाद से राहत और बचाव कार्य जारी है। शुक्रवार को भी बोरवेल में फंसे बच्चे की मदद के लिए बड़े स्तर पर कार्य जारी रहा। रेस्क्यू टीम ने उसकी लोकेशन 70 फीट की गहराई पर जांची और सबसे पहले ऑक्सीजन की व्यवस्था की। साथ ही बच्चे को सकुशल निकालने के लिए हर संभव प्रयास जारी रखे। रेस्क्यू के लिए आधुनिक संसाधन लेकर भोपाल और इंदौर से भी टीमें पहुंची। लेकिन 20 घंटे बीत जाने के बाद भी अब तक सफलता हाथ नहीं लगी है।

 

 

बता दें की भागीरथ गुरुवार रात करीब 8 बजे बोरवेल में गिरा था। जिसके बाद स्थानीय पुलिस और उज्जैन जिले की एसडीईआरएफ ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए भोपाल से एनडीआरएफ और इंदौर के अलावा आसपास से भी बचाव दलों को बुलाया गया। रात करीब 9 बजे से शुरू हुआ रेस्क्यू फ़िलहाल जारी है। यहां भोपाल की एनडीआरएफ के साथ हरदा, इंदौर और उज्जैन की एसडीईआरएफ की टीमें जॉइंट रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं।

 


ऐसी जानकारी भी सामने आई है की बचाव दल ने बच्चे के हाथों में रेस्क्यू रोप रिंग फंसा दी है और उसे खींचते हुए 30 फीट उपर तक ले आए हैं। फिलहाल बच्चा 40 फीट पर आकर अटक गया है। जिसे निकालने पोकलेन मशीनों की मदद से पास से एक सुरंगनुमा गड्ढा बनाया जा रहा है। सुबह से लेकर अब तक दो कोशिशें नाकाम हो चुकी हैं। अभी बोरिंग में दो अलग-अलग स्तर पर पाइप और रस्सी डालकर बच्चे को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

 

 


By - sagar tv news
10-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.