लड़कियों की गाड़ियों में रहेगा पैनिक बटन दबाते ही तत्काल मौके पर पहुंचेगी पुलिस || SAGAR TV NEWS ||

 

अपराधों की रोकथाम को लेकर बच्चियों और लड़कियों को खुशखबरी वाली बात सामने आयी है। अब लड़कियों के वाहनों में पैनिक बटन मौजूद रहेगा। जिसे दबाते ही तत्काल दस से पंद्रह मिनिट में डायल 100 उनके पास पहुँच जाएगी। प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया की केंद्र और राज्य सरकार के माध्यम से जल्द ही इस सेवा की शुरुआत मध्य प्रदेश में होने जा रही है। वहीँ इसके अलावा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्य सरकार के द्वारा जेलों में आजीवन कारावास सजा में निरुद्ध 183 कैदियों को गणतंत्र दिवस पर रिहा किया जाएगा। जिसमें 177 पुरुष और 6 महिलाएं हैं जिन्हे रिहा किए जाने का निर्णय लिया गया है। इनमें पास्को और बलात्कार केस का कोई भी कैदी शामिल नहीं है। इन कैदियों को जेल के अंदर रोजगार का भी प्रशिक्षण दिया गया है। जिससे वो अपना जीवन यापन सुचारू रूप से चला सकें।


By - sagar tv news
24-Jan-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
चालबाज बीवी ने पति का 20 लाख रुपए का कराया बीमा फिर...
by sagarttvnews, 15-Apr-2024
बागेश्वर धाम ने सुनाई राम की महिमा ,जुगल किशोर दरबार से बताया नाता ,जानिए पन्ना में कब करेंगे कथा
by sagarttvnews, 13-Apr-2024
देवी पूजन के बीच सामने आई हैरान करने वाली खबर, महिला के परिजन क्या बोले? जानिए पूरा मामला?
by sagarttvnews, 12-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.