वायरल ने मचा बवाल ! भ्रूण हत्या मामले में डॉक्टर पर FIR, जांच तेज और फिर

 

मध्य प्रदेश के देवास में एक वायरल वीडियो ने पूरे शहर में हड़कंप मचा दिया है। सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे इस वीडियो में एक डॉक्टर कथित रूप से भ्रूण परीक्षण और उससे जुड़े मामलों पर बात करती नजर आ रही हैं। वीडियो सामने आते ही प्रशासन हरकत में आया और अब इस मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। जांच के बाद श्रीराम नर्सिंग होम की संचालिका डॉ. चारु तिवारी के खिलाफ कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामला सामने आने के बाद कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूरे प्रकरण की जांच की।

 

 

 

 

सीएमएचओ डॉ. सरोजनी जेम्स बैक की रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया अनियमितता पाए जाने के बाद पुलिस ने डॉ. चारु तिवारी के खिलाफ PCPNDT एक्ट की धारा 23(1), 25 और MTP एक्ट की धारा 5(2) के तहत केस दर्ज किया है। यह मामला बेहद संवेदनशील माना जा रहा है, क्योंकि भ्रूण परीक्षण और भ्रूण हत्या जैसे अपराध कानूनन पूरी तरह प्रतिबंधित हैं। ऐसे में इस तरह का वीडियो सामने आना प्रशासन के लिए भी गंभीर चुनौती बन गया है।

 

 

 

 

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह भी संभावना जताई जा रही है कि जांच के दौरान और भी खुलासे हो सकते हैं। अधिकारियों का कहना है कि यदि अन्य लोग या संस्थान इसमें शामिल पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी डॉक्टर की गिरफ्तारी भी जल्द हो सकती है। इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर स्वास्थ्य सेवाओं और निजी नर्सिंग होम्स की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल देवास पुलिस और स्वास्थ्य विभाग पूरे मामले की तह तक जाने में जुटे हैं, वहीं शहर में इस घटना को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।


By - sagar tv news
10-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.