आरक्षक की जान लेने वालों की ढूंढ रही पुलिस,ट्रैक्टर मालिकों पर भी केस दर्ज, सरगर्मी से तलाश

 

अवैध रेत का उत्खनन करने वालों ने एक वन आरक्षक की जान ले ली थी। ट्रेक्टर ट्रॉली रोकने के दौरान आरोपी ने वाहन चढ़ा दिया था जिससे आरक्षक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। अब इस मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मर्डर का मामला दर्ज कर लिया है। इसके अलावा वन विभाग ने भी सख्त कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर मालिकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना एमपी के मुरैना जिले से सामने आई थी। जहां चम्बल नदी से रेत का उत्खनन किया जा रहा था। कार्यवाई करने पहुंचे वन आरक्षक की जान ले ली गयी थी।
इस मामले में पवन तोमर और सोनू चौहान को आरोपी बनाया गया है। पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीमें आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। साथ ही अवैध रेत माफिया पर सख्त कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।

बता दें की बीते बुधवार को अंबाह थाना अंतर्गत रानपुर क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई करने पहुंचे वन विभाग के आरक्षक हरकेश गुर्जर की दर्दनाक जान चली गई थी। चंबल नदी से अवैध रेत भरकर जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने के दौरान रेत माफिया ने वाहन सीधे आरक्षक पर चढ़ा दिया था। स्थानीय लोगों और टीम के अन्य सदस्यों ने घायल आरक्षक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया था। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। जिसके बाद से आरोपियों की तलाश की जा रही है।-


By - sagar tv news
09-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.