सागर में डायल-112 की बहादुरी! शॉर्ट सर्किट से लगी आग पर पाया काबू, बड़ा हादसा टला

 

सागर में डायल-112 की सतर्कता और बहादुरी ने एक बड़ी आगजनी की घटना को समय रहते टाल दिया। गोपालगंज थाना क्षेत्र के बालक कॉम्प्लेक्स में शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने कुछ ही पलों में गंभीर रूप ले लिया था, लेकिन पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा होने से बच गया। जानकारी के मुताबिक, 9 अप्रैल दोपहर 1 बजकर 26 मिनट पर डायल-112 कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि एक मकान में आग लग गई है। कॉलर शुभम जैन ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण घर में आग फैल रही है।

सूचना मिलते ही गोपालगंज थाना की FRV-05 टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। टीम में हेड कॉन्स्टेबल कमलेश मिश्रा, पायलट बसंत तिवारी और विक्रांत सिंह शामिल थे। मौके पर पहुंचते ही टीम ने देखा कि घर के अंदर घना धुआं भरा हुआ है और आग तेजी से फैलने की आशंका है। ऐसे में पुलिस टीम ने बिना देर किए सबसे पहले आसपास मौजूद लोगों को सुरक्षित स्थान पर किया और बिजली सप्लाई बंद कर दी।

इसके बाद टीम ने मोबाइल टॉर्च की मदद से घर के अंदर प्रवेश किया और स्थिति का जायजा लिया। जांच में सामने आया कि पानी गर्म करने वाली रॉड बोर्ड में लगी होने के कारण शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे पास में रखे कपड़ों में आग लग गई। पुलिस टीम ने तुरंत जलते हुए कपड़ों को हटाया और सबसे अहम कदम उठाते हुए कमरे में रखे गैस सिलेंडर को बाहर निकाल लिया। इससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

इसके बाद पानी और उपलब्ध संसाधनों की मदद से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। डायल-112 टीम की तत्परता और साहसिक कार्यवाही ने एक बार फिर पुलिस की सेवा भावना को साबित कर दिया है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि बिजली उपकरणों का उपयोग सावधानी से करें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत 112 पर सूचना दें।


By - sagar tv news
09-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.