आखिर क्यों नहीं मिला भारत की पहली महिला शिक्षक सावित्री बाई फुले को सम्मान || SAGAR TV NEWS ||

 

देश की पहली महिला शिक्षक सावित्री बाई फुले जिनका समाज में अहम् योगदान रहा है। लेकिन उन्हें आज लोग भूल चुके हैं। ये बात सागर के निजी होटल में आयोजित हुई पत्रकार वार्ता में सैनी समाज के लोगों ने कही है। युवा सैनी समाज के राजेश शैलू सैनी संभागीय अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया की कई महापुरुषों को सम्मान मिला है जबकि उन्होंने कई बेटियों को पढ़ाया और आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा की देश में जितने भी शिक्षण संसथान खुले हैं। उनमें साबित्री बाई फुले को वो सम्मान अभी तक नहीं मिला है जो उन्हें मिलना चाहिए था। इसके लिए लगातार जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया जा रहा है। और जो सत्तर साल के बावजूद भी सावित्री बाई फुले को सम्मान नहीं मिला हो वो उन्हें मिले इस दिशा में प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान सैनी समाज से कई लोग मौजूद रहे।


By - sagar tv news
24-Jan-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.