सागर- 75 वर्षीय बुजुर्ग का खोया बैग घंटों में ढूंढकर लौटाया, पुलिस की संवेदनशीलता की मिसाल!

 

मध्य प्रदेश के सागर से पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता की एक शानदार मिसाल सामने आई है, जहां जनसुनवाई के दौरान एक 75 वर्षीय बुजुर्ग का खोया हुआ बैग पुलिस ने कुछ ही घंटों में ढूंढकर सुरक्षित वापस कर दिया। दरअसल, 7 अप्रैल 2026 को पुलिस कंट्रोल रूम सागर में आयोजित जनसुनवाई के दौरान एक बुजुर्ग बेहद भावुक अवस्था में पहुंचे। उन्होंने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिन्हा और नगर पुलिस अधीक्षक ललित कश्यप को बताया कि वे सुबह इलाहाबाद से बस के जरिए सागर पहुंचे थे।

बस स्टैंड से घर जाते समय तीन बत्ती क्षेत्र में ऑटो बदलते वक्त उनका बैग ऑटो में ही छूट गया। इस बैग में खेती से जुड़े कागजात और बैंक के बेहद जरूरी ओरिजनल दस्तावेज रखे हुए थे, जिसके खोने से वे काफी परेशान हो गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिन्हा ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। उप निरीक्षक आर.के.एस. चौहान को जिम्मेदारी सौंपी गई, जिन्होंने कंट्रोल रूम टीम के साथ मिलकर तेजी से काम शुरू किया।

सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और सोशल मीडिया व पुलिस नेटवर्क के जरिए बैग की जानकारी प्रसारित की गई। पुलिस की इस सक्रियता का असर यह हुआ कि संबंधित ऑटो चालक ने खुद कंट्रोल रूम से संपर्क किया और बताया कि बैग उसके पास सुरक्षित है। हालांकि चालक उस समय रतोना क्षेत्र में था, इसलिए पुलिस टीम को तुरंत वहां भेजा गया और बैग को सुरक्षित बरामद कर कंट्रोल रूम लाया गया।

जब बैग बुजुर्ग को सौंपा गया, तो उसमें रखे सभी दस्तावेज पूरी तरह सुरक्षित मिले। यह देखकर बुजुर्ग भावुक हो गए और उन्होंने सागर पुलिस का दिल से आभार जताया। इस पूरी कार्रवाई ने यह साबित कर दिया कि सागर पुलिस न सिर्फ कानून व्यवस्था बनाए रखने में, बल्कि मानवीय संवेदनाओं को समझने और आमजन की मदद करने में भी हमेशा आगे रहती है


By - sagar tv news
08-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.