सागर- AC का स्विच ऑन करते ही हुआ ध-माका, होटल में मची अफरा-तफरी, घबरा कर भागे लोग

 

होटल में रुके हुए अतिथियों ने जैसे ही ए.सी ऑन किया। तभी अचानक से शॉर्ट सर्किट हो गया और एसी में तेज ब्लास्ट के बाद आग लग गयी। जिससे पूरे होटल में हड़कंप की स्थिति बन गयी। लोग घबरा कर कमरों से बाहर की तरफ भागे। इस दौरान कमरे में धुआं-धुआं हो गया। हालाँकि दमकल और स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए अग्निशामक यंत्र की मदद से आग पर काबू पा लिया। घटना सागर जिले के बीना थाना क्षेत्र से सामने आई है। इस दौरान एक बहुत बड़ी घटना होने से टल गयी। गनीमत की है की कोई जनहानि नहीं हो पाई।

बताया जा रहा है की बीना के स्टेशन रोड स्थित एक होटल में कमरे का एसी चालू करते समय शॉर्ट सर्किट होने से तेज ब्लास्ट के बाद आग लगी। अन्य कमरों में रुके हुए लोग दहशत में बाहर निकल आए। जानकारी के मुताबिक होटल की तीसरी मंजिल पर स्थित कमरा नंबर 404 में रुके हुए पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर और नवल सिंह चौहान ने जैसे ही खाना खाने के बाद एसी चालू किया। वैसे ही उसमें स्पार्किंग शुरू हो गई। स्विच बंद करने की कोशिश करत ही एसी में तेज धमाका हुआ और आग लग गई। जिससे होटल समेत आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
घटना की जानकारी लगते ही होटल स्टॉफ ने तत्परता दिखाते हुए अग्निशमन यंत्र की मदद से आग पर समय रहते काबू पा लिया। जिससे कोई बड़ी घटना नहीं हो पाई। आग लगने के दौरान होटल में मौजूद लोगों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। समय पर की गई कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन और दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।-


By - sagar tv news
08-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.