शादी से पहले युवती की मौत ! इंस्टाग्राम पर की थी UP के युवक से बात, जांच में जुटी पुलिस

 

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले से एक बेहद संवेदनशील और दुखद मामला सामने आया है, जहां शादी से ठीक पहले एक 18 वर्षीय युवती ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिवार सदमे में है। यह मामला मुरवास थाना क्षेत्र के ग्राम रुसली साहू का है, जहां भावना नाम की युवती ने अपने ही घर में अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। परिजनों के मुताबिक, युवती की शादी आगामी 5 मई को तय थी और घर में तैयारियां भी जोरों पर चल रही थीं।

 

 

 

बताया जा रहा है कि भावना का किसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिससे वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए लगातार संपर्क में थी। घटना वाले दिन भी युवती ने उत्तर प्रदेश में रहने वाले उस युवक से बातचीत की और आत्महत्या जैसा कदम उठाने की बात कही। युवक ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तुरंत युवती की भाभी को फोन कर जानकारी दी, लेकिन जब तक परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक काफी देर हो चुकी थी। भावना ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

 

 

 

 

इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जिस घर में कुछ दिनों बाद शादी की खुशियां मनाई जानी थीं, वहां अब सन्नाटा और आंसू हैं। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है और हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पुलिस प्रेम प्रसंग, मानसिक स्थिति और अन्य संभावित कारणों की भी पड़ताल कर रही है। फिलहाल इस घटना ने एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि युवा पीढ़ी किन परिस्थितियों से गुजर रही है और ऐसे मामलों में समय रहते संवाद और सहयोग कितना जरूरी है।


By - sagar tv news
08-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.