सागर- ठेले-काउंटर जब्त, अवैध पार्किंग पर भी कसा शिकंजा, ट्रैफिक पुलिस और निगम की ताबड़तोड़ एक्शन

 

सागर शहर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का सख्त अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में आज नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री के निर्देश पर अतिक्रमण दल ने ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर शहर के प्रमुख इलाकों में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान कटरा बाजार और नमक मंडी क्षेत्र में अवैध रूप से लगे ठेलों और काउंटरों को निशाना बनाया गया। नमक मंडी स्थित प्रसूति गृह के सामने लंबे समय से लगे ग्वालियर चाट के ठेले को टीम ने जब्त कर लिया। यह ठेला न सिर्फ सड़क घेर रहा था, बल्कि वहां आने-जाने वाले लोगों के लिए भी परेशानी का कारण बन रहा था।

 

 

इसके अलावा मेडिकल रोड पर भी अतिक्रमण दल ने कार्रवाई करते हुए दो अवैध काउंटरों को जब्त किया। इन काउंटरों के कारण सड़क संकरी हो रही थी और ट्रैफिक जाम की स्थिति बन रही थी। नगर निगम की टीम यहीं नहीं रुकी, बल्कि ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर कटरा बाजार में अवैध रूप से खड़ी गाड़ियों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाए गए। सड़क किनारे गलत तरीके से पार्क किए गए वाहनों के चालान काटे गए, जिससे लोगों में हड़कंप मच गया।

 

 

इस पूरी कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण दल और ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में व्यवस्था सुधारने का संदेश दिया। जब्त की गई सभी सामग्री को नगर निगम के अतिक्रमण विभाग के स्टोर में सुरक्षित रखने की कार्रवाई की गई है। नगर निगम प्रशासन का कहना है कि शहर में अतिक्रमण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी इसी तरह लगातार अभियान चलाकर सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाया जाएगा। इस सख्त कार्रवाई के बाद साफ है कि अब नियमों का उल्लंघन करने वालों पर प्रशासन की पैनी नजर है, और आने वाले दिनों में ऐसे अभियान और तेज होने वाले हैं।

 

 


By - sagar tv news
07-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.