Sagar- बड़े प्रदर्शन की तैयारी में कांग्रेस,कलेक्ट्रेट घेराव में शामिल हो सकते जीतू पटवारी
मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी को लेकर एक तरफ जहां किसान परेशान है तो दूसरी तरफ अब विपक्ष भी सरकार को घेरने में लग गया है 9 अप्रैल से पूरे प्रदेश में जगह-जगह पर कलेक्ट्रेट का घेराव किया जा रहा है और गेहूं खरीदी को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा इसमें कांग्रेस की मांग है कि किसानों का गेहूं 2700 रुपया प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदा जाए साथ ही जो बोनस के रूप में 40 रुपए देकर मजाक किया जा रहा है वह राशि भी बढ़ाई जाए सागर में कांग्रेस के पदाधिकारी के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया गया कि प्रदेश भर में 10 करोड़ वारदाना आवश्यकता है
जबकि सरकार के द्वारा 2 करोड़ 60 लाख वारदाना का ही ऑर्डर दिया गया जो सरकार की नियत को बताता है इसके अलावा जो आंधी तूफान बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है उसमें सर्वे कर 50000 रुपया प्रति हैक्टेयर मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं सागर जिले में कांग्रेस की योजना है कि प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ पर यहां कलेक्ट्रेट में जंगी प्रदर्शन किया जाए इसलिए प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का समय मिलने के बाद 9 अप्रैल के बाद कभी भी यह प्रदर्शन किया जा सकता है