Sagar - कृषि मंडी में गेहूं 3630 प्रति क्विंटल बिका, जाने आज सोयाबीन चना मसूर के क्या भाव रहे
सागर जिले की कृषि उपज मंडी में 7 अप्रैल दिन मंगलवार को 11687 क्विंटल अनाज की खरीदी की गई जिसमें सबसे अधिक 5221 क्विंटल गेहूं किसानों के द्वारा बेचा गया सोमवार के मुकाबले मंगलवार को न्यूनतम भाव और मॉडल भाव में ज्यादा कुछ अंतर देखने को नहीं मिला लेकिन अधिकतम भाव में 825 रुपए का उछाल आया है यह सबसे बेहतरीन टॉप क्वालिटी का शरबती गेहूं होता है जिनकी डिमांड बड़ी-बड़ी कंपनियों में भी होती है और दूसरे प्रदेशों तक निर्यात किया जाता है
मंगलवार को सागर कृषि उपज मंडी में 165 किसानों से गेहूं की खरीदी हुई जिसमें न्यूनतम भाव 2125 रुपया मॉडल भाव 2150 रुपया और अधिकतम भाव 3630 रुपया पेटी क्विंटल रहा चना का न्यूनतम भाव 4400 मॉडल भाव 5105 और अधिकतम भाव 5305 रुपया प्रति क्विंटल रहा, तेवड़ा का न्यूनतम भाव 1800 रुपया मॉडल भाव 3150 रुपया अधिकतम भाव 3255 रहा अरहर का न्यूनतम भाव 5600 और अधिकतम भाव ₹6000 रहा मक्का का न्यूनतम भाव 1585 रुपए मॉडल भाव 1635 और अधिकतम भाव 1735 रुपया रहा मटर का न्यूनतम भाव 3525 रुपए मॉडल भाव 4000 और अधिकतम भाव 4100 रहा
मसूर का न्यूनतम भाव 4500 रुपए मॉडल भाव 6300 और अधिकतम भाव 8600 रहा सरसों का न्यूनतम भाव ₹5305 रुपए मॉडल भाव 6535 और अधिकतम भाव 750 रुपए रहा सोयाबीन का न्यूनतम भाव 5000 मॉडल भाव 5310 और अधिकतम भाव ₹6000 रहा बटरी का न्यूनतम भाव ₹3175 मॉडल भाव 3700 और अधिकतम भाव 4360 रहा सागर उपज मंडी में मंगलवार को 10 तरह की उपज लेकर किसान पहुंचे थे वहीं बुधवार को मंडी बंद रहेगी अब गुरुवार को खरीदी होगी