बेरिकेड तोड़ने की कोशिश, DAVV में NSUI का हंगामा! पुलिस से झड़प

 

एमपी के इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में उस वक्त माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब छात्र संगठन NSUI ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। नालंदा परिसर के बाहर छात्रों और पुलिस के बीच जमकर धक्का-मुक्की और झड़प देखने को मिली। दरअसल, NSUI कार्यकर्ता विश्वविद्यालय में चल रही कथित अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन करने पहुंचे थे। छात्रों का आरोप है कि परीक्षा मूल्यांकन में गड़बड़ी, बीएड और एमबीए के खराब रिजल्ट, कॉन्ट्रैक्ट आवंटन में भ्रष्टाचार और बुनियादी सुविधाओं की कमी जैसे कई गंभीर मुद्दों को नजरअंदाज किया जा रहा है।

प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने पहले ही नालंदा परिसर के मुख्य गेट पर बेरिकेडिंग कर दी थी। लेकिन आक्रोशित NSUI कार्यकर्ताओं ने बेरिकेड्स तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की। इसी दौरान पुलिस और छात्रों के बीच तीखी झड़प हो गई और हालात कुछ देर के लिए बेकाबू हो गए। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए NSUI जिला अध्यक्ष रजत पटेल, प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। इस दौरान मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

NSUI का कहना है कि उनकी मांगों में परीक्षा परिणामों की निष्पक्ष जांच, विश्वविद्यालय में पारदर्शिता, लाइब्रेरी सुविधाओं का विस्तार, ऑडिटोरियम की उपलब्धता और छात्रों के लिए बुनियादी सुविधाएं शामिल हैं। हालांकि, प्रदर्शन के दौरान छात्र विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन नहीं सौंप पाए, जबकि अधिकारी चर्चा के लिए तैयार थे। पुलिस द्वारा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने के बाद मामला और गरमा गया।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई और कानून व्यवस्था बनाए रखी गई। फिलहाल, इस घटना ने एक बार फिर विश्वविद्यालय प्रशासन और छात्रों के बीच बढ़ती दूरी को उजागर कर दिया है। अब देखना होगा कि छात्रों की मांगों पर क्या कार्रवाई होती है या यह विरोध आगे और तेज होता है।


By - sagar tv news
07-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.