MP में ड्र ग्स तस्करों पर पुलिस का शिकंजा! 15 लाख की MD के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |

 

एमपी के आगर मालवा में पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार करते हुए दो ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 148 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई है, जिसकी बाजार कीमत करीब 15 लाख रुपए बताई जा रही है। दरअसल, कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बड़ौद की ओर से एक कार में ड्रग्स की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आगर-बड़ौद रोड पर नाकेबंदी कर दी और संदिग्ध वाहन का इंतजार करने लगी।

 

 

कुछ ही देर में एक सिल्वर रंग की कार वहां से गुजरती दिखाई दी, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर रोका। तलाशी के दौरान पुलिस को कार में छिपाकर रखी गई एमडी ड्रग्स बरामद हुई। इसके बाद मौके से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 148 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ कार और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। जब्त किए गए पूरे माल की कुल कीमत करीब 25 लाख 30 हजार रुपए आंकी जा रही है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

 

 

फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। जांच का फोकस इस बात पर है कि यह ड्रग्स कहां से लाई गई थी और इसे किन-किन जगहों पर सप्लाई किया जाना था। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस नेटवर्क में और कितने लोग शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है और आगे भी इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आगर पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है, क्योंकि इससे न सिर्फ एक बड़े ड्रग्स नेटवर्क का खुलासा हो सकता है, बल्कि युवाओं को नशे के जाल में फंसाने वाली सप्लाई चेन पर भी लगाम लगेगी।

 

 


By - sagar tv news
07-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.