Sagar -10 साल बाद राज्य स्तरीय कुश्ती टूर्नामेंट का आयोजन, पहलवानों का होगा महाकुंभ SAGAR TV NEWS
सागर में 10 साल के बाद एक बार फिर अंडर 17 राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का महाकुंभ होने जा रहा है 12 अप्रैल से सागर में पहलवानों के बीच दंगल देखने को मिलेगा इस टूर्नामेंट में डबल ओलंपियन अर्जुन अवार्ड पप्पू यादव पहलवान भी खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करने के लिए आ रहे हैं मध्य प्रदेश एमेच्योर कुश्ती संगठन के द्वारा राज्य स्तरीय सब जूनियर टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है सागर जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष आनंद विश्वकर्मा ने बताया की इसमें male or female वर्ग के 450 से लेकर 500 खिलाड़ी शामिल होने के लिए आ रहे हैं
प्रदेश के सभी जिलों से पहलवान आएंगे और दाव लगाएंगे यहां से मध्य प्रदेश की टीम बनकर तैयार होगी जो राष्ट्रीय गेम खेलेगी और राष्ट्रीय गेम के बाद अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में जाने का भी अवसर रहेगा 13 अप्रैल को समापन कार्यक्रम में खेल मंत्री विश्वास सारंग कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत सागर विधायक शैलेंद्र जैन खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करेंगे इसमें अच्छा प्रदर्शन करने वाले पहलवान को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा मकरोनिया स्थित एक enjora हाल में यह दो दिवसीय आयोजन किया जा रहा है