बड़ा तालाब बचाने अतिक्रमण पर चला CM मोहन यादव का बुलडोजर एक्शन

 

मध्यप्रदेश के भोपाल के बड़े तालाब को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए प्रशासन ने बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशों के बाद जिला प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने सोमवार सुबह से ही भदभदा क्षेत्र में कार्रवाई तेज कर दी। जीवनदायिनी माने जाने वाले बड़े तालाब के संरक्षण के लिए चलाए जा रहे इस ‘महा-अभियान’ के तहत तालाब के फुल टैंक लेवल यानी FTL और कैचमेंट एरिया में बने अवैध निर्माणों को हटाया जा रहा है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि तालाब से 50 मीटर के दायरे में बने सभी अतिक्रमण हटाए जाएंगे।

सोमवार को भदभदा इलाके में कार्रवाई करते हुए 9 दुकानों को हटाया गया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा, ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने। प्रशासन ने कुल 347 अतिक्रमण चिन्हित किए हैं, जिन्हें 21 अप्रैल तक चरणबद्ध तरीके से हटाया जाएगा। इस कार्रवाई से पहले प्रशासन ने संबंधित लोगों को नोटिस जारी किए थे। कई लोगों ने खुद ही अपने निर्माण हटाने शुरू कर दिए, लेकिन जहां कार्रवाई नहीं हुई, वहां बुलडोजर चलाया गया।

हालांकि, इस कार्रवाई को लेकर सियासत भी गरमा गई है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि प्रशासन केवल गरीबों पर कार्रवाई कर रहा है, जबकि बड़े निर्माणों को नजरअंदाज किया जा रहा है। भदभदा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन भी किया। प्रशासन की योजना के मुताबिक, अलग-अलग तारीखों पर शहर के विभिन्न इलाकों—हलालपुरा, बैरागढ़, टीटी नगर और हुजूर तहसील में भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।

विशेषज्ञों का मानना है कि बड़े तालाब का कैचमेंट एरिया अतिक्रमण से प्रभावित हो रहा था, जिससे जलस्तर और पर्यावरण पर असर पड़ रहा था। ऐसे में यह अभियान बेहद जरूरी है। अब सवाल यह है कि क्या यह कार्रवाई पूरी तरह निष्पक्ष और प्रभावी होगी, या फिर यह भी विवादों में घिर जाएगी? फिलहाल भोपाल में बुलडोजर एक्शन ने हलचल जरूर मचा दी है।


By - sagar tv news
06-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.