300 करोड़ की जमीन पर कब्जे की कोशिश! एक्ट्रेस की शिकायत पर शराब कारोबारी पर FIR

 

एमपी के इंदौर से एक हाई-प्रोफाइल जमीन विवाद का मामला सामने आया है, जहां टीवी एक्ट्रेस रेमन कक्कड़ ने शहर के एक शराब कारोबारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। मामला करीब 300 करोड़ रुपए की कीमती जमीन से जुड़ा हुआ है, जिसने पूरे शहर में हलचल मचा दी है। जानकारी के मुताबिक, एक्ट्रेस रेमन कक्कड़ ने लसूड़िया थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि देवास नाका के निपानिया क्षेत्र में स्थित उनकी और उनके परिवार की जमीन पर अवैध कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया है कि शराब कारोबारी सूरज रजक इस जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहता है।

एक्ट्रेस का कहना है कि उन्होंने पहले भी पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने मामले को मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव तक पहुंचाया। शिकायत के उच्च स्तर पर पहुंचते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपी सूरज रजक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी सूरज रजक का नाम स्थानीय राजनीति से भी जुड़ा हुआ है और वह एक वरिष्ठ भाजपा विधायक का करीबी माना जाता है। इस वजह से भी इस मामले ने और तूल पकड़ लिया है।

सूत्रों के अनुसार, आरोपी ने पहले इस जमीन को शराब दुकान के लिए किराए पर लेने की कोशिश की थी, लेकिन मना करने पर कथित रूप से कब्जा करने की कोशिश शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने पुष्टि की है कि शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भी शिकायत कर सकती हैं। अब देखना होगा कि इस हाई-प्रोफाइल विवाद में जांच किस दिशा में जाती है और सच्चाई


By - sagar tv news
06-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.