बिजली विभाग की ताबतोड़ कार्यवाई से हडकंप,35 लोगों के बनाये केस,घरों को बंद कर भागे लोग

 

बिजली की चोरी करने वाले लोगों के खिलाफ बिजली विभाग अब और भी ज्यादा सख्त हो गया है। और लगातार कार्यवाई को भी अंजाम दिया जा रहा है। बिजली चोरी से विभाग को लाइन लॉस हो रहा है जिसको ध्यान में रखते हुए 75 घरों की जांच की गयी। जिनमें से 35 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दरअसल एमपी के दमोह शहर में बढ़ते लाइन लॉस को रोकने बिजली विभाग ने बड़ा अभियान चलाते हुए बिजली चोरी करने वालों पर कड़ा शिकंजा कसा है। कार्रवाई के बाद शहर में हड़कंप की स्थिति बन गई है।
बताया गया की मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के दक्षिण संभाग दमोह द्वारा कार्यपालन अभियंता मोतीलाल साहू के निर्देशन में 6 टीमों ने नूरी नगर समेत आसपास के क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान कुल 75 घरों की जांच की गई। जिसमें 35 स्थानों पर बिजली चोरी के मामले सामने आए।
टीम ने मौके पर अवैध रूप से डाले गए तार जब्त किए और सभी मामलों में प्रकरण दर्ज कर न्यायालयीन कार्रवाई शुरू की गई। इस दौरान वीडियो और फोटोग्राफी के जरिए सबूत भी इकट्ठा किए गए।
जांच के दौरान यह भी सामने आया कि कई उपभोक्ता खपत कम दिखाने के लिए अलग से केबल डालकर बिजली का उपयोग कर रहे थे। वहीं कुछ लोग तारों में कट लगाकर या सीधे पोल से अवैध कनेक्शन जोड़कर बिजली चोरी कर रहे थे।
कार्रवाई के दौरान बिजली चोरी करने वाले कई लोग मकानों में ताला लगाकर फरार हो गए। जिनके खिलाफ भी विभाग द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है। इन सभी मामलों में विद्युत अधिनियम की धारा 135 और 138 के तहत केस दर्ज किए गए हैं। वहीं विभाग द्वारा 7 लाख रुपये से ज्यादा की रिकवरी तय की है। कार्यपालन अभियंता मोतीलाल साहू ने बताया लाइन लॉस कम करने और राजस्व हानि रोकने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।------दमोह ब्यूरो से शांतनु भारत सागर टीवी न्यूज़।


By - sagar tv news
06-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.