बाइक से कर रहे थे गांजा तस्करी, अन्तर्राज्जीय गिरोह का खुलासा,3 आरोपियों से 5 लाख का गांजा जप्त
पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है जहां एक मोटर साइकिल पर सवार तीन लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 21 किलो गांजा बरामद किया गया है। इस तरह पुलिस ने अन्तर्राज्जीय गिरोह का भंड़फोड़ किया है। साथ ही पांच लाख रूपये कीमत का गांजा बरामद किया है। बताया जा रहा है की दो आरोपी उड़ीसा के रहने वाले हैं। वहीं एक आरोपी बालाघाट जिले के रहने वाला है। यह पूरी कार्यवाई एमपी की बालाघाट जिले की पुलिस ने की है। पूछताछ में आमने आया की आरोपी कई राज्यों में गांजा सप्लाई किया करते थे।
जानकारी के मुताबिक बालाघाट पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के नेटवर्क पर बड़ी कार्यवाही करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से पुलिस ने 21 किलो गांजा और एक मोटरसाईकिल बरामद की है। पुलिस ने बताया कि तस्करों में 2 आरोपी मिकेंद्र और दिलीप उड़ीसा राज्य के रहने वाले है। जो गांजा लेकर बालाघाट पहुंचे थे। वहीं एक आरोपी मुन्ना बर्वे बालाघाट शहर का रहने वाला है। जो गांजा सप्लाई करने मे मदद कर रहा था। जिन्हे रामपायली थाना पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान घेराबंदी कर पकड़ा।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कबूला कि वह लोग ओडिशा से माल लाकर मध्यप्रदेश‑गुजरात समेत कई राज्यों में गांजा सप्लाई करते थे। इस पूरी कार्यवाही के बाद पुलिस आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट में मामला दर्ज कर आगे की पूछताछ के लिए 13 अप्रैल तक रिमांड पर लिया है। जिनसे पूछताछ जारी है। पुलिस अब इनके जरिये सोर्स‑डेस्टिनेशन चेन और अन्य जुड़े चेहरों की तलाश में है। पुलिस ने करीब पांच लाख कीमत का गांजा समेत 6 लाख रुपये का मशरूका जप्त किया है। मामले में बारसिवनी एसडीओपी अभिषेक चौधरी ने मामले का खुलासा करते हुए जानकारी दी।