बदमाश के शॉर्ट एनकाउंटर पर गरमाई सियासत, पुलिस पर सवालिया निशान, कांग्रेस के आरोप !
बीते दिनों एक होटल संचालक के सनसनीखेज मर्डर का मामला सामने आया। जिसके बाद मामला तूल पकड़ा और तनाव की स्थिति बन गयी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं मुख्य आरोपी आसिफ बम को पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती किया गया था। जिसको लेकर अब प्रदेश की सियासत गरमा गयी है। बता दें की मामला राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है।
दरअसल कांग्रेस ने शॉर्ट एनकाउंटर पर गंभीर सवाल उठाये हैं। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तंज कसते हुए लिखा की भोपाल पुलिस का अनोखा शॉर्ट एनकाउंटर, जहां न चोट का निशान है, न घाव, वाह मोहन जी वाह। कांग्रेस का आरोप है कि जब आरोपी को कोई गंभीर चोट नहीं दिख रही है तो एनकाउंटर की कहानी संदिग्ध लगती है।
वहीं इन आरोपों के बाद भोपाल पुलिस ने अपना पक्ष रखा। पुलिस कमिश्नर ने कहा की मुख्य आरोपी आसिफ बम ने पहले पुलिस टीम पर फायरिंग की थी और भागने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें तीन राउंड फायर किए गए। पुलिस का दावा है कि कार्रवाई पूरी तरह नियमों के तहत की गई और आरोपी को घायल होने के बाद तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
बता दें की बीते 30 मार्च को विजय मेवाड़ा का मर्डर किया गया था। वह अपने कर्मचारी को छोड़ने के बाद वापिस घर लौट रहे थे। जहां विवाद के बाद वारदात को अंजाम दिया गया था। जिसके बाद हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया था। जिसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी आसिफ बम को रातीबड़ के समसपुरा जंगल में शॉर्ट एनकाउंटर में पकड़ा था। मामले में फिलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। वहीं इस पर राजनीति भी देखने को मिल रही है।------
राजधानी भोपाल में बदमाश आशिफ के शॉर्ट एनकाउंटर को लेकर सियासत गरमा गई है.. कांग्रेस ने इस पूरे एनकाउंटर पर गंभीर सवाल उठाए हैं.. पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तंज कसते हुए लिखा...भोपाल पुलिस का अनोखा शॉर्ट एनकाउंटर, जहां न चोट का निशान है, न घाव… वाह मोहन जी वाह!.... कांग्रेस का आरोप है कि जब आरोपी को कोई गंभीर चोट नहीं दिख रही, तो एनकाउंटर की कहानी संदिग्ध लगती है...वहीं, इन आरोपों के बीच भोपाल पुलिस ने सामने आकर अपना पक्ष रखा है... पुलिस कमिश्नर ने साफ किया कि मुख्य आरोपी आशिफ बम ने पहले पुलिस टीम पर फायरिंग की थी और भागने की कोशिश की... उन्होंने कहा कि पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें तीन राउंड फायर किए गए.. पुलिस का दावा है कि कार्रवाई पूरी तरह नियमों के तहत की गई और आरोपी को घायल होने के बाद तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।