सागर- चलती ट्रेन से गिरी महिला नहीं बची सही सलामत,पुलिस को 6 घंटे बाद आया होश | SAGAR TV NEWS |

 

चलती ट्रैन में एक महिला बाथरूम जाने का कहकर उठी और ट्रेन से नीचे गिरने पर उनकी जान चली गई। उन्हें इलाज के लिए ले लाया जा रहा था। और परिवार के लोग भी साथ में थे। घटना सागर जिले के जरुआखेड़ा थाना क्षेत्र से सामने आई है। जहां बड़ी लापरवाही भी देखने को मिली। महिला की डेड बॉडी तकरीबन 6 घंटे तक ट्रैक पर ही पड़ी रही। समय पर न पुलिस मौके पर पहुंची न ही जीआरपी पुलिस।

बताया गया की मिर्जापुर से उज्जैन जा रही पटना-अंबेडकर नगर एक्सप्रेस से गिरकर एक वृद्ध महिला की जान चली गई। घटना शनिवार-रविवार दरमियानी रात करीब 2 बजे जरुआखेड़ा स्टेशन के पास की है।

 

 

जानकारी के मुताबिक मिर्जापुर जिले के मेड़ता गांव निवासी राजेश कुमार दुबे अपनी मां शांति देवी को इलाज के लिए उज्जैन ले जा रहे थे। उन्होंने अपनी माँ को कटनी में खाना खिलाया। इसके बाद उन्हें सुला दिया। बाकी लोग भी सो गए। लेकिन रात के समय वह बाथरूम जाने के लिए उठीं और तभी ट्रेन से गिर गईं। बीना स्टेशन पहुंचने पर परिजनों को महिला के लापता होने का पता चला। इसके बाद विदिशा में उतरकर जीआरपी को सूचना दी गई। जिसके बाद जानकारी मिली की जरुआखेड़ा के पास एक महिला ट्रैक पर पड़ी है।

 

सागर पहुंचकर फोटो के माध्यम से परिजनों ने डेड बॉडी की पहचान शांति देवी के रूप में की। बताया जा रहा है कि सुबह 6 बजे रेलवे कर्मचारियों को सूचना मिल गई थी। उन्होंने 8 बजे जीआरपी को सूचना दी। लेकिन कार्रवाई में देरी हुई और दोपहर करीब 12 बजे जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। करीब 6 घंटे तक बॉडी ट्रैक के पास पड़ी रही। फिलहाल जीआरपी ने मर्ग कायम कर बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच भी शुरू की है।

 

 


By - sagar tv news
05-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.