बहु से परेशान ससुर पेड़ पर चढ़ा नीचे उतारने पुलिस और प्रशासन के हाथ पांव फूले || SAGAR TV NEWS ||

 

एमपी के सागर जिले में एक व्यक्ति बहू के छेड़छाड़ की शिकायत और गांव के बहिष्कार करने से दु:खी होकर 80 फीट ऊंचे पेड़ पर चढ़ गया। जो दस घंटे तक पेड़ पर चढ़ा रहा। प्रशासन ने सुलह कराने का आश्वासन देकर उसे नीचे उतारा।
दरअसल बांदरी थाना क्षेत्र के रजवांस गांव में उत्तम लोधी सुबह करीब 4 बजे पीपल के पेड़ चढ़ गया जो प्रशासन के समझाने के बाद 10 घंटे बाद दोपहर 2 बजे नीचे उतरा, जिसके बाद पीड़ित उत्तम ने बताया की दो साल पहले उसका पुत्र नरसिंहपुर से लापता हो गया था। जिसका कोई पता नहीं चला है गांव के लोग उत्तम पर तेरहवीं करने का दवाब बना रहे हैं। उसने तेरहवी नहीं करवाई तो गांव वालों ने सामाजिक कार्यक्रमों में बुलाना बंद कर दिया। उत्तम ने पुलिस से भी इसकी शिकायत की थी।
इसके साथ ही 6 महीने पहले उत्तम का अपनी बहु से झगड़ा हो गया था जिस पर उसने 354 का मामला दर्ज करवा दिया था। पेड़ पर चढ़ा उत्तम बहु से भी राजीनामा कराने की मांग कर रहा था।
तहसीलदार सतीश वर्मा ने बताया कि पारिवारिक विवाद की वजह से वह दवाब बनाने पेड़ पर चढ़ा था। जो नीचे आ गया है। वही एडिशनल एसपी विक्रम कुशवाहा ने बताया कि गांव के लोग गुम हुए बेटे की तेरहवीं का दवाव बना रहे थे जिससे आहत होकर या आक्रोशित होकर पेड़ पर चढ़ गया था।


By - Bhansingh Yadav (Malthone Sagar MP)
23-Jan-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.