शादी से पहले घर में मातम, आकाशीय बिजली से भाई-बहन की मौ त और फिर

 

एमपी के रीवा जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां जंगल में महुआ बीनने गए भाई-बहन की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, हरदिहा गांव निवासी भाई-बहन सुबह घर से डोडी जंगल में महुआ बीनने के लिए निकले थे। इसी दौरान अचानक मौसम ने करवट ली और तेज गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए दोनों एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए, लेकिन तभी अचानक आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आकर दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के समय आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। इस हादसे ने परिवार की खुशियों को पलभर में मातम में बदल दिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, मृतक युवती सविता कोल की शादी इसी महीने 30 अप्रैल को तय थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन अचानक हुए इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

ग्रामीणों का कहना है कि यह घटना सभी के लिए एक बड़ा सबक है कि खराब मौसम में खुले स्थान या पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचना चाहिए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है, वहीं गांव में मातम पसरा है। हर किसी की आंखें नम हैं और हर जुबां पर एक ही सवाल है—आखिर इतनी बड़ी त्रासदी क्यों हुई?


By - sagar tv news
04-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.