हसीनाओं के हुस्न का जाल,युवाओं को फंसाकर बुलाती थी अकेले में और फिर करती थी कुछ ऐसा...!
सोशल मीडिया पर हुस्न का जाल बिछाकर कुछ सुंदरियां सोशल मीडिया प्लेटफार्म या मैसेज के जरिये युवकों से दोस्ती करती थी। और फिर जब कोई युवक इनके जाल में फंस जाता तो बाकायदा उन्हें किसी सुनसान जगह या किसी कमरे में मिलने बुलाया जाता था। जैसे ही युवक वहां पर पहुँचता बस फिर इन हसीनाओं का खेल शुरू होता था। क्योंकि गिरोह के सदस्य वहां अचानक कमरे में घुस जाते थे। और धमकियां देकर उन्हें डराया-धमकाया जाता था। हनीट्रैप का यह पूरा मामला इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्र से सामने आया है। जहां बड़गोंदा पुलिस ने हनीट्रैप के एक बड़े खेल का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह ने दोस्ती का झांसा देकर कई लोगों को अपना शिकार बनाया और उनसे मोटी रकम भी वसूली। पुलिस ने अब तक इस मामले में तीन महिलाओं समेत चार आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। पुलिस जांच और पूछताछ में और भी कई अहम खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है।
बताया गया की इस गिरोह का शिकार होने वालों में कई लोग शामिल हो सकते हैं बदनामी के डर की वजह से शिकायतें नहीं की गयी। लेकिन एक युवक के साथ जब जब इस तरह की घटना हुई तो उसने पुलिस थाने पहुंचकर इस पूरे मामले की शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इस पूरे खेल का पर्दाफाश कर दिया। और तीन महिलाओं समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा जिस फार्म हाउस पर युवक को ली जाया गया था उसके संचालक के खिलाफ भी पुलिस ने कार्यवाई करते हुए मामला दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक कई लोग लोग इस तरह के मामलों का शिकार हुए होंगे। लेकिन बदनामी की वजह से लोग सामने नहीं आये। इसमें कई लोग शामिल हो सकते हैं। वहीं आगे जांच में कई खुलासे भी हो सकते हैं। फ़िलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।