LPG गैस का पर्याप्त स्टॉक,पैनिक न हों लोग, कालाबाजारी और मनमानी पर होगी कार्यवाई !
LPG गैस सिलेंडर के लोगों को पैनिक होने की ज़रूरत नहीं है पर्याप्त स्टॉक है और पर्याप्त मात्रा में इसकी उपलब्धता भी है। जी हां प्रशासनिक अधिकारीयों का यही कहना है। दरअसल वितरण केंद्रों पर लगने वाली लंबी-लंबी लाइनों को लेकर प्रशासन सख्त नज़र आ रहा है। कालाबाज़ारी और स्टॉक करके रखने वालों पर कार्यवाई की बात भी कही जा रही है। हम आपको बता दें की ये तस्वीरें राजधानी भोपाल की हैं जहां एसडीएम सुमित पांडे खुद व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने जौहर गैस एजेंसी पहुंचकर सम्बंधित लोगों से जानकारी ली। साथ ही उपभोक्ताओं से भी बात की। हालांकि उन्हें किसी तरह की कोई समस्या नज़र नहीं आई। लेकिन जिस तरह की चीजें सामने आ रही हैं और एजेंसियों के बाहर जो लम्बी कतारें लग रही हैं। उसको लेकर अब प्रशासन ने गैस एजेंसियों पर नकेल कसना शुरू कर दिया है। और जिला प्रशासन एक्शन मोड में नज़र आ रहा है।
बताया जा रहा है की इन दिनों LPG गैस के संकट की लगातार ख़बरें सामने आ रही हैं। उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है। गैस के लिए लगने वाली लंबी लाइनों की वजह से कई जगहों पर विवाद की स्थिति भी बन रही है। साथ ही कालाबाज़ारी और मनमानी की बात भी सामने आ रही है। जिससे प्रशासन भी सख्त नज़र आ रहा है और तमाम तरह की चीजों पर नज़र रखी जा रही है।
मामले में एसडीएम सुमित पांडे ने जानकारी देते हुए बताया की लाल घाटी स्थित एजेंसी पर भीड़ इकट्ठा हो गयी थी। जिस पर कलेक्टर ने निर्देश दिए थे की सभी एसडीएम और तहसीलदार अपने क्षेत्रों में जाकर व्यवस्थाओं को देखेंगे की ऐसी स्थिति क्यों बन रही है। कालाबाजारी और अवैध रिफलिंग की शिकायतें भी मिली थी। जिसके बाद जांच करने पहुंचे थे। एसडीएम का कहना है की एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता है। आम लोग पैनिक ना हो। साथ ही बोले की जो एंजेसी मनमानी या कालाबाजारी करेगी उस पर कार्रवाई की जाएगी।----