सड़क पर तड़प रहा था घायल युवक,मसीहा बनकर पहुंचा खाकी वर्दी वाला, पहुंचाया अस्पताल

 

सड़क पर एक युवक घायल हालत में पड़ा हुआ था। पास में ही उसकी बाइक भी पडी हुई थी। लोग वहां से गुजर ज़रूर रहे थे। लेकिन किसी ने भी उसकी मदद नहीं की। लेकिन तभी एक खाकी वर्दी में पुलिस वाला मसीहा बनकर पहुंचा। जिसने न सिर्फ उसकी मदद की बल्कि उसे अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान भी बचाई। जी हाँ मामला राजधानी भोपाल से सामने आया है। जहां एक पुलिस वाले ने मानवता का धर्म निभाया और घायल पड़े दर्द से तड़प रहे युवक को अस्पताल पहुंचाकर मानवता की पिसाल पेश की। एसआई ने सड़क पर घायल पड़े युवक की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई।

जानकारी के मुताबिक परवलिया सड़क देहात पुलिस में पदस्थ एसआई राजकुमार उइके ड्यूटी से शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात न्यू जेल रोड होते हुए घर लौट रहे थे। इसी दौरान आईटी पार्क संजीव नगर ब्रिज निर्माण कार्य के पास अंधेरे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हालत में सड़क पर पड़ा मिला। पास ही उसकी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी थी। घायल के सिर पर गंभीर चोट थी और वह अचेत अवस्था में था। एसआई उइके ने तुरंत 108 एंबुलेंस को कॉल किया। लेकिन समय पर मदद नहीं पहुंच सकी। इसके बाद उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए सड़क से गुजर रही अटल अस्पताल करोंद की एंबुलेंस को रोका और घायल को तत्काल अस्पताल भिजवाया। यह पूरी घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र की है। सूचना के बावजूद एफआरवी समय पर नहीं पहुंच सकी। फिलहाल घायल व्यक्ति करोंद-भानपुर रोड स्थित अटल अस्पताल में भर्ती है। जहां उसका इलाज जारी है।
वीडियो में एसआई को कहते सुना जा सकता है की युवक घायल पड़ा हुआ था। लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। कुछ देर बाद लोगों की मदद से घायल को अस्पताल भेजा गया।---


By - sagar tv news
04-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.