9 साल की बच्ची को युवक ने बुरी नीयत से पकड़ा,हंगामे के बाद आरोपी गिरफ्तार,मकान पर चला बुलडोजर
एक युवक ने 9 साल की मासूम बच्च के साथ में छेड़छाड़ कर दी। जिसके बाद लोगों में आक्रोश पनप गया। बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए लोगों ने जमकर हंगामा करते हुए हाई वे जाम कर दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस बल पहुंचा और लोगों को समझाइश दी गयी। लेकिन लोग आरोपी पर कार्यवाई किये जाने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया और मकान के अवैध हिस्से को भी बुलडोजर चलाकर तोड़ दिया। मामला एमपी के आगर-मालवा जिले का है। शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी युवक अफरोज को उसी रात हिरासत में लेकर उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। जिसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा गया। बताया गया की जिले के सोयत थाना क्षेत्र में 9 साल की मासूम बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आने के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। जब बच्ची घर पर अकेली थी तभी पास में रहने वाले 25 साल के युवक ने उसे निशाना बनाया।
घटना से नाराज ग्रामीणों ने कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर देहरिया गांव के पास इंदौर-कोटा हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। जिससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। मौके पर एडिशनल एसपी, सुसनेर एसडीओपी, एसडीएम समेत प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ और जाम खत्म कराया गया। वहीं आरोपी के अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई की। बुलडोजर से उसके मकान के कच्चे हिस्से को ध्वस्त कर दिया। वहीं पक्के हिस्से को हटाने तीन दिन का समय दिया गया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से ही खराब रहा है। उसके खिलाफ पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।