सागर- अद्भुत नज़ारा और हैरतअंगेज़ करतब, अखाड़ेबाजों को देखते रह गए लोग

 

सागर जिले के देवरी में भी हनुमान जयंती पर एक अलग ही माहौल और उत्साह नज़र आया। पूरा नगर भक्ति में डूबा हुआ था। आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ा की लोग देखते ही रह गए। इस दौरान भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई। इस दौरान बजरंग अखाड़ा और बजरंग दल के नेतृत्व में भक्ति, उत्साह और संगठन शक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल परिसर में आयोजित हिंदू आमसभा और त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम में हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने पूरे वातावरण को राम भक्ति और ऊर्जा से सराबोर कर दिया।
वहीं इस दौरान अखाड़े के हैरतअंगेज प्रदर्शन, भगवान श्रीराम और हनुमान जी की सजीव झांकियां साथ ही “जय श्रीराम” के गगनभेदी जयकारों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। जगह-जगह नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।
इस दौरान बजरंग दल के हजारों कार्यकर्ताओं द्वारा ली गई त्रिशूल दीक्षा विशेष आकर्षण का केंद्र रही। जिसने युवाओं में संगठन और संस्कारों के प्रति नई चेतना का संचार किया। कार्यक्रम में दिए गए उद्बोधनों ने कार्यकर्ताओं में समाज और राष्ट्र के लिए समर्पित होकर कार्य करने की नई ऊर्जा भर दी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संत 108 त्यागी जी महाराज (मृगन्नाथ धाम) ने अपने उद्बोधन में हनुमान जयंती के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह दिन शक्ति, भक्ति और समर्पण का प्रतीक है। जिसे हर हिंदू को पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाना चाहिए। वहीं मुख्य वक्ता गौतम खट्टर (हरिद्वार, उत्तराखंड) ने समाज में एकता और संगठन की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि जात-पात और भेदभाव से ऊपर उठकर ही मजबूत समाज और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है।
आमसभा के बाद बजरंग अखाड़ा द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई थी। जो सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकली। इस दौरान लोग अखाड़े के हैरतअंगेज प्रदर्शन देखते ही रह गए।-


By - sagar tv news
03-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.