शराब दुकान का विरोध सड़कों पर उतरे लोग, साफ़ शब्दों में दी चेतावनी शराब दुकान नहीं हटाई तो...!
शराब दुकानों को लेकर अब लोगों में आक्रोश पनपता जा रहा है। लगातार लोगों द्वारा इसका विरोध प्रदर्शन भी किया जा रहा है। इसी तरह एक शराब की दुकान हटाए जाने की बात को लेकर अब लोग सड़कों पर उतर आये। और शराब दुकान को किसी अन्य जगह पर शिफ्ट किये जाने की बात कही जा रही है। साथ ही ये भी कहा गया की अगर ऐसा नहीं होता तो उग्र आंदोलन किया जायेगा। मामला राजधानी भोपाल का है। इस प्रदर्शन के दौरान पुरुषों के अलावा बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थी। जिन्होंने एक स्वर में शराब दुकान को बंद किये जाने की बात कही। साथ ही जमकर नारेबाजी कर विरोध जताया गया।
इसको लेकर बताया जा रहा है की दुकान की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को उठानी पड़ती है। शराब दुकान न हटाए जाने से लोगों में भारी नाराज़गी है। इसी को लेकर अब लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।
बताया जा रहा है की कोलार रोड स्थित मंदाकिनी चौराहे पर शराब की दुकान के विरोध में लोग सड़कों पर उतरे और दुकान को कहीं और शिफ्ट करने की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि जहां शराब की दुकान अभी स्थित है। वहां पर रिहायशी इलाका है बाजू में लाइब्रेरी खुली हुई है। साथ ही पीछे जैन मंदिर भी है। जिसके कारण आने जाने वाले बच्चों और महिलाओं को भारी परेशानी होती है। इस शराब की दुकान को कहीं और शिफ्ट किया जाए। अगर ऐसा नहीं होता तो स्थानीय रहवासी उग्र आंदोलन करेंगे।------