Sagar- CMO और भाजपा पार्षद में तीखी नोंकझोंक, पार्षद पर मामला दर्ज, अपमानित करने के आरोप !

 

सागर जिले के बंडा में नगर परिषद् के सीएमओ और एक भाजपा पार्षद के बीच जमकर तू-तू मैं-मैं हो गई। मामला इतना बढ़ गया की पार्षद के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया गया है। आरोप है की उन्होंने सीएमओ के साथ चैंबर में जाकर अभद्र व्यवहार और जाति सूचक शब्द बोलकर अपमानित किया है। जिसको लेकर सी.एम. ओ आर.सी अहिरवार ने अपने स्टाफ के साथ पुलिस थाने पहुंचकर पार्षद प्रभु दयाल राठौर के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

 

 

 


मामले में प्रभु दयाल राठौर ने बताया कि उनके साथ अभद्रता और गाली गलौच की गई है। वहीं दूसरी तरफ सीएमओ द्वारा थाने में दर्ज कराई एफ.आर.आई के मुताबिक बीते 2 अप्रैल को वह अपने कक्ष में विभागीय वीडियो कॉन्फेंस में थे। उसी समय पार्षद और ठेकेदार पूर्व में किए गए कार्यों के भुगतान में दबाव बनाने आवेदन लेकर आए। तब उस समय आवेदन भी मार्क किया। इसके बाद वह प्रस्ताव रजिस्ट्रर देखने की मांग करने लगे। सी.एम.ओ ने कहा कि वह वीडियो कॉन्फ्रेंस में है अध्यक्ष की अनुमति से रजिस्टर देख सकते हैं।

 

 

 

 

इसी बात से बहस करने लगे पार्षद ने धीमी आवाज में गाली गलौच और जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल कर शासकीय कार्य में बाधा डालने लगे। जिसके बाद सी एम ओ बाहर निकले। यह भी आरोप है की पार्षद ने बाहर आकर अपशब्द कहते हुए चिल्लाया भी। जिसके बाद सी एम ओ ने अपने स्टाफ के साथ बंडा थाने पहुंच कर पार्षद और ठेकेदार प्रभु दयाल राठौर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया।

 

 

 

 

तो प्रभु दयाल राठौर ने मीडिया को बताया कि वह आवेदन लेकर गए थे। जिस पर सी एम ओ ने मार्क किया। जिसके बाद वह कुर्सी से उठकर बाहर आए। उनका आरोप है की सीएमओ चैंबर से बाहर आकर उनके साथ अभद्रता और गाली गलौच करने लगे।


By - sagar tv news
03-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.