डीजल चोरो ने पेट्रोल पंप पर खड़े ट्रक से चोरी, CCTV में कैद वारदात और फिर | SAGAR TV NEWS |

 

एमपी के उमरिया जिले में डीजल चोर गिरोह एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। ताजा मामला चंदिया थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां बीती रात पेट्रोल पंप पर खड़े ट्रक से डीजल चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिससे चोरों के हौसले और उनकी प्लानिंग साफ नजर आ रही है। जानकारी के अनुसार, अज्ञात चोर चारपहिया वाहन से नायरा पेट्रोल पंप पहुंचे। यहां पहले से खड़े एक ट्रक को निशाना बनाया गया। चोर बेहद सुनियोजित तरीके से पाइप की मदद से ट्रक के टैंक से डीजल निकालने लगे। इस दौरान ट्रक चालक पास ही आराम कर रहा था और उसे घटना की भनक तक नहीं लगी।

 

 

लेकिन अचानक कुछ आहट होने पर चालक की नींद खुल गई। जैसे ही उसने हलचल महसूस की, चोर मौके से भाग खड़े हुए। हालांकि, यह पूरी घटना पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि चोर किस तरह संगठित तरीके से वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे। इस घटना ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिरकार चोरों के हौसले इतने बुलंद क्यों हैं? क्या पुलिस गश्त में कमी है या फिर ऐसे गिरोह लगातार सक्रिय हैं और उन पर लगाम लगाने में देरी हो रही है?

 

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पुन्नू सिंह परस्ते ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल, इस घटना के बाद ट्रांसपोर्टरों और वाहन चालकों में डर का माहौल है। अब देखना होगा कि पुलिस कब तक इस डीजल चोर गिरोह पर शिकंजा कस पाती है और ऐसी वारदातों पर रोक लग पाती है या नहीं।

 

 


By - sagar tv news
03-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.