नंबर प्लेट बदलकर बच नहीं पाए चोर! उमरिया से चोरी बोलेरो रीवा में बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार

 

मध्य प्रदेश के उमरिया में चोरी हुई बोलेरो को पुलिस ने महज कुछ ही दिनों में बरामद कर लिया है। आरोपियों ने पुलिस को चकमा देने के लिए गाड़ी की नंबर प्लेट तक बदल दी, लेकिन इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस के आगे उनकी सारी चालाकी धरी की धरी रह गई। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उमरिया के कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 से 31 मार्च को चोरी हुई बोलेरो ने पुलिस के लिए चुनौती खड़ी कर दी थी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश तेज कर दी।

 

 

जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस और मुखबिरों की मदद से वाहन की लोकेशन ट्रेस की। सुराग रीवा तक पहुंचा, जहां पुलिस टीम ने दबिश देकर चोरी की बोलेरो को बरामद कर लिया। जांच में खुलासा हुआ कि रीवा निवासी जटाशंकर दुबे अपने साथी अजीत पटेल के साथ उमरिया आया था। दोनों ने मिलकर चपहा निवासी महेश गुप्ता की बोलेरो चोरी की और पहचान छुपाने के लिए उसकी नंबर प्लेट बदल दी। इतना ही नहीं, उन्होंने गाड़ी पर रीवा आरटीओ का नंबर लगा दिया, ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके।

 

 

लेकिन पुलिस की सतर्कता और तकनीकी जांच के चलते उनकी यह चाल ज्यादा देर तक नहीं चल सकी। पुलिस ने ढाबों और पेट्रोल पंपों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों के मूवमेंट को ट्रैक किया। इसी दौरान वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक का भी सुराग मिला। इसके आधार पर पहले एक आरोपी को ब्यौहारी से पकड़ा गया और फिर उसकी निशानदेही पर दूसरे आरोपी को रीवा से गिरफ्तार कर लिया गया।

 

पुन्नू सिंह परस्ते, एसडीओपी ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनसे पूछताछ जारी है और अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की आपराधिक हिस्ट्री खंगाल रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वे पहले भी इस तरह की वारदातों में शामिल रहे हैं या नहीं। इस कार्रवाई से साफ है कि अपराधी कितनी भी चालाकी कर लें, कानून के हाथों से बच पाना आसान नहीं है।

 

 


By - sagar tv news
03-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.