Sagar - जुलूस में DJ टूटकर गिरने से बच्चे से साथ अनहोनी, 10 अस्पताल में
सागर के मकरोनिया क्षेत्र में हनुमान जयंती के अवसर पर बड़ी ही भव्यता के साथ चल समारोह निकाला जा रहा था लेकिन इसमें डीजे टूट कर गिरने की वजह से बड़ा हादसा हो गया और इसके पीछे नाच रहे करीब एक दर्जन से अधिक लोग दब गए जिसमें 8 से 10 लोग बुरी तरह से घायल हो गए वहीं इसमें एक 15 साल की मासूम बच्चे की दुखद जान भी चली गई त्यौहार की खुशियां मातम में बदल गई यह हादसा मकरोनिया रेलवे ओवर ब्रिज के पास हुआ बताया जा रहा है कि डीजे के पास नाचते-नाचते कुछ लोग फ्रेम पर चढ़ गए थे जिससे ओवरलोड होने की वजह से वह टूटकर इस तरफ गिर गया जिस तरफ भक्ति में डूबे लोग नाच रहे थे जैसे ही डीजे टूट कर गिरा तो मौके पर अफरा तफरी मच गई,
चीख पुकार मच गई कुछ देर तक तो वहां मौजूद लोगों को कुछ समझ नहीं आया और भगदड़ जैसी स्थिति रही लेकिन फिर जो भी लोग डीजे के नीचे दबे थे उन सभी को बाहर निकल गया जिसमें कृष्णा नगर निवासी 12 साल के आर्यन कोरी की ऑन द स्पॉट डेथ हो गई थी, जबकि इसमें पुरानी मकरोनिया निवासी सुमित यादव, सिरोजा निवासी कुलदीप राठौर, बहेरिया निवासी सुमित, रजाखेड़ी निवासी कोमल अहिरवार और मकरोनिया वार्ड 11 की सत्यम वाल्मीकि गंभीर रूप से घायल हुए इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इन घायलों के परिजनों से अस्पताल प्रबंधन की पैसों को लेकर भी कुछ अनावश्यक बातचीत हुई थी
सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया लेकिन इस बड़े हादसे के बाद पुलिस और आयोजक दोनों की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं