Sagar -पति की आंखों के सामने पत्नी और बेटी के साथ बड़ी अनहोनी | SAGAR TV NEWS |
सागर जिले में हनुमान जयंती के अवसर पर एक बड़ा ही दुखद हादसा सामने आया है जहां 60 साल के एक व्यक्ति अपनी पत्नी और बेटी को लेकर हनुमान मंदिर के दर्शन करने के लिए गए थे लेकिन वहां से लौटते समय एक अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी जिसमें बाइक पर सवार राजा राजपूत उनकी पत्नी सरोज और बेटी रश्मि तीनों बाइक से उछलकर सड़क पर आ गए इसी दौरान ट्रक के पहिए राजा की पत्नी और बेटी के ऊपर से निकल गए जिसमें दोनों की ऑन द स्पॉट डेथ हो गई जबकि राजा सिंह राजपूत गंभीर रूप से घायल है, इधर जानकारी मिलते ही नेशनल हाईवे की एंबुलेंस और माल्थोन थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी यह हादसा माल्थोन थाना के सामने हुआ है
बता दें कि माल्थोन से करीब 6 किलोमीटर की दूरी पर प्रसिद्ध अमृतझिरा वाले हनुमान जी का मंदिर है जो एमपी यूपी के लोगों के लिए आस्था का केंद्र है हनुमान जयंती के अवसर पर मलधन में रहने वाले राजा सिंह राजपूत मोटरसाइकिल पर अपनी पत्नी और बेटी को लेकर मंदिर से घर वापस लौट रहे थे लेकिन इससे पहले ही हादसे का शिकार हो गए जैसे ही घरवालों को इस हादसे की सूचना मिली तो उनके होश उड़ गए,
वहीं पिछले कुछ समय से नेशनल हाईवे 44 पर लगातार दिल दहला देने वाली दुर्घटनाएं सामने आ रही है जिसमें आए दिन किसी न किसी परिवार को अपनों को खोने का दर्द जिंदगी भर के लिए मिल रहा है कहानी तेज रफ्तार कहानी हाईवे अथॉरिटी के द्वारा बिना दिशा सूचक के किया जा रहे निर्माण और कहीं वनवे हादसों की वजह बन रहे हैं