यह जिला बनेगा टाइम का ग्लोबल सेंटर, जापान के प्रो. समेत दुनिया भर के 900 वैज्ञानिक जुटेंगे

 

एमपी के जिला उज्जैन जो धार्मिकता के लिए तो जाना ही जाता है। साथ ही अपनी ऐतिहासिक चीजों के लिए भी काफी मशहूर रहा है। अब उज्जैन टाइम का ग्लोबल सेंटर बनने जा रहा है। जहां जापान के टोक्यो के प्रो. होनारा समेत दुनिया भर के 900 वैज्ञानिक शामिल होंगे।
जी हां समय की गणना की प्राचीन धुरी रही अवंतिका नगरी एक बार फिर ब्रह्मांड के रहस्यों को सुलझाने का वैश्विक केंद्र बनने जा रही है। 3 से 5 अप्रैल तक आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम में जापान के प्रख्यात वैज्ञानिक प्रो. सासुहाइड होनारा समेत देश-विदेश के 900 से ज्यादा ख्याति प्राप्त वैज्ञानिक और अंतरिक्ष विशेषज्ञ जुटेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की मौजूदगी में होने वाले इस कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य उज्जैन के डोंगला को दुनिया के मध्यान रेखा यानी मेरिडियन के रूप में पुनः स्थापित करना है। जो प्राचीन काल में सटीक काल गणना का आधार रहा है।
इस तीन दिवसीय आयोजन में कुल 6 विशेष तकनीकी सत्र होंगे, जिनमें काल गणना से लेकर आधुनिक अंतरिक्ष तकनीक और रक्षा रणनीतियों पर गहन मंथन होगा। सम्मेलन का औपचारिक उद्घाटन उज्जैन तारामंडल परिसर में होगा। जहां 15.20 करोड़ की लागत से नवनिर्मित अत्याधुनिक उज्जैन साइंस सेंटर का लोकार्पण भी किया जाएगा। यह केंद्र विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए फन साइंस गैलरी और आउटडोर साइंस पार्क जैसी सुविधाओं से लैस है। यह आयोजन न केवल उज्जैन को वैश्विक टाइम स्केल सेंटर बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। बल्कि इसे आगामी सिंहस्थ-2028 की तैयारियों की मजबूती से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
युवाओं को विज्ञान से जोड़ने डोंगला वेधशाला में ग्रहों के अवलोकन के साथ-साथ सैटेलाइट मेकिंग और ड्रोन तकनीक पर विशेष वर्कशॉप भी आयोजित की जाएगी। प्रदर्शनी में इसरो, डीआरडीओ और सीएसआईआर अपनी तकनीकी उपलब्धियों और भविष्य के मिशनों का प्रदर्शन करेंगे। महान खगोलविद आचार्य वराहमिहिर की विरासत को आधुनिक विज्ञान के साथ जोड़ते हुए यह सम्मेलन डॉ. विक्रम साराभाई के विजन को नई ऊंचाई देगा। 5 अप्रैल को समापन सत्र के साथ ही उन महत्वपूर्ण अनुशंसाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा। जो भविष्य में उज्जैन को विश्व के समय मापन का आधिकारिक केंद्र बनाने का मार्ग प्रशस्त करेंगी।-


By - sagar tv news
02-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.