Sagar- 3 साल पहले की थी लव मैरिज, शादी के जोड़े में मिले पति-पत्नी, पुलिस क्या बोली

 

सागर जिले के रहली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां 3 साल पहले लव मैरिज करने वाले एक जोड़े की घर के अंदर ही डेड बॉडी मिली, दोनों पति पत्नी ने शादी के जोड़े में यह खौफनाक कदम उठाया, इस रहसयमई मामले को लेकर अब लोगो के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे है लेकिन पति पत्नी के अलविदा कहते ही उनके साथ उनकी मौत का राज भी राज ही रह गया ह, पुलिस को उनके घर से तलाशी में कोई भी ऐसी चीज नहीं मिली है, जिससे वह इसके कारण का सही पता लगा सके, फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से पूछतांछ कर रही है,

 

 

 


घटना रहली थाना क्षेत्र के चांदपुर के मुठिया टोला की है। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय राजेंद्र उर्फ गोलू (पिता गणेश पटेल) और 21 वर्षीय काजल पटेल के रूप में हुई है। घटनाक्रम के दौरान परिवार और पुलिस कमरे में पहुंची तो वहां का नजारा देख दंग रह गए। काजल ने शादी का जोड़ा (साड़ी) पहन रखी थी, वहीं राजेंद्र ने शादी वाला सूट। दोनों की शादी को करीब 3 साल हो गए थे। पोस्टमॉर्टम करने वाली रहली अस्पताल की डॉक्टर अनामिका विश्वास ने बताया कि काजल गर्भवती थी। उसके पेट में डेढ़ महीने का भ्रूण था।

 

 

 

 

परिजनों ने बताया कि राजेंद्र और काजल ने करीब 3 साल पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों हंसी-खुशी से रहते थे। राजेंद्र की मां का निधन हो चुका है। घर में पति-पत्नी के अलावा पिता और छोटा भाई हैं। राजेंद्र मजदूरी करता था। उसके पास कुछ कृषि भूमि भी थी।

परिजनों के मानें तो राजेंद्र और काजल के बीच कोई विवाद या तनाव की जानकारी सामने नहीं आई है।


By - sagar tv news
02-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.