Sagar - प्रवेश उत्सव का ऐसा आयोजन देखकर विधायक भी दंग रह गए, स्कूल में पुष्प वर्षा करके बच्चों का स्वागत
1 अप्रैल यानी कि स्कूलों में प्रवेश उत्सव का दिन, यह दिन हर स्टूडेंट उसके माता-पिता और शिक्षकों के लिए बेहद खास होता है सागर जिले के हर सरकारी स्कूल में बच्चों का पहले दिन तिलक रोली लगाकर माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया, लेकिन शहर के शासकीय रवि शंकर शुक्ल स्कूल में एक अलग ही उत्साह देखने को मिला, और यहां के प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में नगर विधायक शैलेंद्र जैन खुद स्टूडेंट, अभिभावक और शिक्षकों का उत्साह बढ़ाने के लिए पहुंचे थे यहां उन्होंने कक्षा 9वीं 11वीं के टॉपर विद्यार्थियों को क्राउन, सैशे एवं माला पहनाकर सम्मानित किया, निःशुक्ल पाठ्य पुस्तक , साइकिलों का वितरण भी किया गया,
इस कार्यक्रम में 800 से अधिक विद्यार्थी और करीब 200 अभिभावक पहुंचे थे विद्यार्थी पालक एवं शिक्षकों की प्रवेश उत्सव पर उपस्थिती देखकर विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि शासकीय पंडित रविशंकर शुक्ल विद्यालय न केवल अध्ययन-अध्यापन में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम निरंतर दे रहा है वरन खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, बाल-रंग, कला-उत्सव, शैक्षणिक भ्रमण बेंगलुरु, मणिपुर एवं संभाग में मुख्यमंत्री लैपटॉप योजना अंतर्गत सर्वाधिक लैपटॉप विद्यार्थी को मिलने पर शुभकामनाएं दी। विधायक जैन ने कहा कि आज जो उत्साह एवं उत्सव है वह प्रशंसनीय है एवं अद्वितीय है विशिष्ट अतिथि एसबीआई बड़ा बाजार के ब्रांच मैनेजर पद्माकर निनावने ने कहा कि मैं निरंतर इस विद्यालय में आता रहता हूं यहां के शिक्षक कड़ी मेहनत करते हैं
मैं प्रवेश के प्रथम दिवस इतना बड़ा उत्सव कभी नहीं देखा एवं विद्यार्थियों को विषय चयन व बैंकिंग के संबंध में बताया विद्यालय की उपप्राचार्य रंजीता जैन ने प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा कि विद्यालय के शिक्षक विद्यालय के बाद गृह संपर्क में भी अध्यापन कराते हैं। कार्यक्रम के आरंभ में सांकेतिक रूप से ताले में विद्यालय में प्रवेश उत्सव की शुरुआत की स्वेच्छा से सेवानिवृत के उपरांत कार्य करने वाले शिक्षक सीताराम मिश्रा, धनीरामलडिया एवं मुन्नालाल विश्वकर्मा का विधायक द्वारा सम्मान किया गया।
इस अवसर पर सर्वाधिक महत्वपूर्ण कार्य करने वाले एक शिक्षक संगीत तिवारी को विद्यालय प्रबंधन द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं विधायक द्वारा सम्मानित किया गया जो दिनांक 31 मार्च को अवकाश दिवस में भी आरटीई पंजीयन की अंतिम तारीख होने पर विद्यालय में उपस्थित होकर पंजीयन करते रहे। विद्यालय के भृत्य महेश अहिरवार का कार्यक्रम में जन्म दिवस मनाया गया। सभी विद्यार्थियों पर विधायक एवं अतिथियों द्वारा पुष्पवर्षा कर आत्मीय सम्मान किया गया। अतिथियों के स्वागत का संपूर्ण दायित्व वरिष्ठ शिक्षिका मालिनी जैन, मधुलिका जैन, प्रीति तिवारी, रश्मि साहू एवं नेहा सोनी का रहा। साईकिल वितरण की जिम्मदारी अर्चना कुशवाहा ने निभाई। सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान सुमित सिंह राठौड एवं ज्योति गोदरे द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. शुभा मिश्रा एवं डाॅ. नाहिद परवीन द्वारा किया गया कार्यक्रम की सम्पूर्ण व्यवस्था रिंकी राठौर ने देखी।
प्राचार्य डाॅ. महेन्द्र प्रताप तिवारी ने आभार व्यक्त किया एवं अप्रैल माह में प्रत्येक दिवस शाला आने को प्रेरित किया।