रेत माफियाओं का आ-तंक, कार्यवाई करने पहुंची टीम पर हम-ला बोल छुड़ा ले गए जप्त ट्रेक्टर !

 

रेत माफियाओं के हौसले बुलंद नज़र आ रहे हैं। जैसे उनमें पुलिस का खौफ नहीं बचा है। इसी तरह का एक मामला भी सामने आया है। जहां रेत माफियाओं का आतंक देखने को मिला। अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची टीम पर हमला बोल दिया गया। साथ ही मारपीट करते हुए आरोपी कब्जे से ट्रैक्टर भी छुड़ा ले गए। मामला एमपी के सीधी जिले का है। जहां रेत माफिया ने कार्रवाई करने गई सोन घड़ियाल अभ्यारण टीम पर हमला कर दिया। जिसमें 3 से ज्यादा कर्मचारी जख्मी हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक सोन घड़ियाल विभाग की टीम को अवैध उत्खनन की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम बहरी थाना क्षेत्र के खुटेली घाट पहुंची। मौके पर रेत का अवैध खनन जारी था। अधिकारियों को देखते ही वहां मौजूद लोग पहले ट्रैक्टर छोड़कर भाग खड़े हुए। लेकिन कुछ ही देर बाद दोबारा संगठित होकर लौट आए और टीम पर हमला कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर 2 नामजद आरोपी समेत एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस हमले पर सोन घड़ियाल एसडीओ ने माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।

बताया जा रहा है की सोन नदी में ट्रैक्टर से अवैध रूप से रेत उत्खनन और परिवहन की सूचना पर सोन घड़ियाल अभ्यारण की टीम मौके पर पहुंची थी जहां रेत से लोड ट्रैक्टर को जब्त किया गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली को बहरी थाने टीम लेकर जा रही थी। तभी बोलेरो से पहुंचे रेत माफियाओं ने टीम को रोककर हमला कर दिया। साथ ही जब्त ट्रैक्टर को छुड़ाकर फरार हो गए। यही नहीं माफियाओं ने टीम के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की, जिससे तीन से ज्यादा कर्मचारी घायल हो गए हैं।
सोन घड़ियाल टीम की शिकायत पर पुलिस ने 2 नामजद आरोपी लवकेश उपाध्याय प्रभांशु पाठक समेत एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट और अवैध खनन से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
वहीं पुलिस का कहना है की मामले में सख्त कार्यवाई की जाएगी।-


By - sagar tv news
01-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.