होटल कारोबारी मर्डर कांड ,मंत्री ने दिए बुलडोजर चलाने के निर्देश, बेटियों की शिक्षा कराएंगे मंत्री

 

होटल कारोबारी के मर्डर कांड मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। वहीं मुख्य आरोपी को भी शॉर्ट एनकाउंटर में पकड़ लिया है। इस मामले में जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ। राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में हुई इस घटना के बाद मंत्री विश्वास सारंग ने पीड़ित परिवार मुलाकात की साथ ही हर संभव मदद का भरोसा भी दिया है। मंत्री ने संज्ञान लेते हुए दोषियों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। पीड़ित परिवार से भेंट कर ढांढस बंधाते हुए इस कठिन समय में हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने साफ़ कहा कि इस जघन्य अपराध में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के तहत कठोरत कार्रवाई की जाएगी। मंत्री सारंग ने पुलिस अधिकारियों को दोषियों के अवैध निर्माणों पर बुल्डोजर की कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।
मंत्री सारंग ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र के सभी बदमाशों और असामाजिक तत्वों को तत्काल चिन्हित कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही अपराध में शामिल व्यक्तियों के अवैध निर्माणों पर बुल्डोजर की कार्रवाई करने और पूरे क्षेत्र में डोर-टू-डोर सर्च अभियान चलाकर आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। प्रदेश में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के लिए कोई स्थान नहीं है। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार को राहत प्रदान करते हुए मृतक विजय मेवाड़ा की दोनों बेटियों की शिक्षा का पूरा खर्च उठाने की घोषणा की। साथ ही, दोनों बेटियों के नाम 50-50 हजार रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट कराने की बात कही। साथ ही दिवंगत की पत्नी को उपयुक्त रोजगार उपलब्ध कराने भी आश्वासन दिया।

गौरतलब है की हाल ही में विजय मेवाड़ा का चाकुओं से मर्डर किया गया था। घटना उस समय हुई जब विजय अपने होटल पर काम करने वाले कृष्णा लोधी को प्रगति नगर स्थित उसके घर छोड़ने गए थे। इसी दौरान रास्ते में आरोपियों से विवाद हो गया था। जहां कहासुनी के बाद आसिफ उर्फ बम ने चाकू से विजय मेवाड़ा की जान ले ली थी। जिसके बाद पुलिस ने फरमान उर्फ आरिस और मोहम्मद इमरान उर्फ ब्रावो को गिरफ्तार किया था। वहीं मुख्य आरोपी को भी पकड़ लिया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया था। हिंदू संगठनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और बुलडोजर एक्शन की मांग को लेकर थाने के सामने विरोध प्रदर्शन किया था।------


By - sagar tv news
01-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.