लाड़ली पथ पर शराब दुकान का बवाल, रहवासियों का फूटा गुस्सा, आधी रात हंगामा, प्रशासन ने दुकान की सील

 

एमपी के जबलपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां लाड़ली पथ पर शराब दुकान खोलने को लेकर जमकर बवाल हो गया। स्थानीय रहवासियों का गुस्सा इस कदर भड़क गया कि देर रात सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया गया। हालात बिगड़ते देख प्रशासन को तत्काल कार्रवाई करनी पड़ी और दुकान को सील कर दिया गया। पूरा मामला मदन महल लिंक रोड स्थित लाड़ली पथ का है, जहां नए वित्तीय वर्ष यानी 1 अप्रैल से शराब दुकान शिफ्ट की जा रही थी। लेकिन जैसे ही इसकी जानकारी स्थानीय लोगों को लगी, बड़ी संख्या में रहवासी मौके पर पहुंच गए और विरोध शुरू कर दिया।

 

 

बताया जा रहा है कि आधी रात को गुस्साए लोगों ने दुकान के कर्मचारियों को मौके से भगा दिया और साफ चेतावनी दी कि किसी भी कीमत पर यहां शराब दुकान नहीं खुलने दी जाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस सड़क को हाल ही में "लाड़ली पथ" के रूप में विकसित किया गया है, वहां शराब दुकान खोलना पूरी तरह गलत है। उनका आरोप है कि इससे इलाके का माहौल खराब होगा। खास बात यह है कि आसपास रिहायशी क्षेत्र है और कई कोचिंग सेंटर भी मौजूद हैं, जहां बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, खासकर लड़कियों का आना-जाना रहता है।

 

 

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि भूमाफिया और शराब माफिया की मिलीभगत से इस इलाके को शराब पथ बनाने की कोशिश की जा रही है, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं, विरोध बढ़ता देख पुलिस और आबकारी विभाग की टीम मौके पर पहुंची। स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए प्रशासन ने फिलहाल शराब दुकान को सील कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि आगे के आदेश मिलने के बाद ही दुकान को लेकर कोई निर्णय लिया जाएगा। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या जनता के विरोध के आगे यह दुकान हमेशा के लिए बंद रहेगी, या फिर प्रशासन कोई नया फैसला लेगा? फिलहाल के लिए इतना ही, हर अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ।

 

 


By - sagar tv news
01-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.